चौथम में किसान सम्मेलन आयोजित:किसानों को रबी फसल की उत्पादन के जानकारी दी गई

Nov 29, 2025 - 19:30
 0  0
चौथम में किसान सम्मेलन आयोजित:किसानों को रबी फसल की उत्पादन के जानकारी दी गई
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में शनिवार को एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। चौथम प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को रबी फसल के उत्पादन, भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन के बारे में जानकारी दी गई। यह आयोजन कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत किया गया था। गोष्ठी में जिला उप परियोजना निदेशक शंभू कुमार और सहायक निदेशक बीज विश्लेषण रचना कुमारी ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने रबी फसल के उत्पादन से लेकर अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने किसानों को खेती के वैज्ञानिक तरीकों और उन्नत खेती पर जोर देने के नियम सिखाए। इसके अतिरिक्त, उत्पादित फसल के भंडारण और प्रसंस्करण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी गंभीरता से बिंदुवार जानकारी प्रदान की गई। इसका उद्देश्य किसानों को अपनी उपज का अधिकतम लाभ प्राप्त करने में सहायता करना था। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में किसानों के साथ-साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरयुग रविदास, सभी कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक और किसान सलाहकार उपस्थित रहे। विभिन्न पंचायतों के प्रगतिशील किसानों ने भी इस गोष्ठी में भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News