चौथम दियारा से ईवीएम स्ट्रांग रूम भेजे गए:प्रशासन और सुरक्षा बलों की निगरानी में पूरी हुई EVM सीलिंग की प्रक्रिया

Nov 7, 2025 - 10:30
 0  0
चौथम दियारा से ईवीएम स्ट्रांग रूम भेजे गए:प्रशासन और सुरक्षा बलों की निगरानी में पूरी हुई EVM सीलिंग की प्रक्रिया
खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा के चौथम प्रखंड के दियारा क्षेत्र में देर शाम तक मतदान संपन्न होने के बाद, सभी ईवीएम मशीनों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में भेजा गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रशासन और सुरक्षा बल सक्रिय रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार पीठासीन अधिकारियों के संपर्क में बने हुए थे। सभी ईवीएम को सील करने के बाद अर्द्धसैनिक बलों की कड़ी निगरानी में स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया। नदी पार दियारा के इलाकों से पोलिंग पार्टियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए नदियों में बिजली की रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी। चौथम थाना प्रभारी अजीत कुमार और दंडाधिकारी खुशबू कुमारी ने मिलकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। इसका उद्देश्य सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक से बचना था। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News