चिराग पासवान का अरवल दौरा रद्द:तकनीकी खराबी के चलते कार्यक्रम स्थगित, महागठबंधन-एनडीए में कांटे की टक्कर

Nov 8, 2025 - 22:30
 0  0
चिराग पासवान का अरवल दौरा रद्द:तकनीकी खराबी के चलते कार्यक्रम स्थगित, महागठबंधन-एनडीए में कांटे की टक्कर
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान का अरवल दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इस दौरे के रद्द होने का मुख्य कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। इस रद्द कार्यक्रम से उनके समर्थकों और जनता में निराशा देखी जा रही है। यह दौरा ऐसे समय में रद्द हुआ है जब बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का कल शाम को समापन हो जाएगा। इससे पहले भी पिछले हफ्ते चिराग पासवान का अरवल दौरा रद्द किया जा चुका था। चिराग के नहीं आने से उनके समर्थकों में हताशा चिराग पासवान के नहीं आने से उनके समर्थकों में काफी हताशा है। कुछ समर्थकों ने बताया कि वे चिराग पासवान का भाषण सुनने के लिए उत्सुक थे और उनके स्वागत तथा तैयारी में दिन-रात एक कर जुटे हुए थे। कार्यक्रम रद्द होने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। इस दौरे के रद्द होने से कई तरह की राजनीतिक अटकलें भी लगाई जा रही हैं। अरवल विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी मनोज शर्मा भी चिराग पासवान के आगमन न होने से निराश दिखे। अरवल विधानसभा सीट को इस बार 'हॉट सीट' माना जा रहा है, जहां कांटे की टक्कर है। एक ओर महागठबंधन के वर्तमान विधायक महानंद हैं, वहीं दूसरी ओर एनडीए के प्रत्याशी मनोज शर्मा चुनावी मैदान में हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News