घाटी गांव में फायरिंग, मुख्य आरोपी पीयूष पांडे अरेस्ट:जमीन विवाद का मामला , पिस्तौल बरामद ; कई आपराधिक मामलों में वांछित

Nov 28, 2025 - 00:30
 0  0
घाटी गांव में फायरिंग, मुख्य आरोपी पीयूष पांडे अरेस्ट:जमीन विवाद का मामला , पिस्तौल बरामद ; कई आपराधिक मामलों में वांछित
भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के घाटी गांव में जमीन की नापी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पीड़ित अमरनाथ तिवारी ने चैनपुर थाने में मुख्य आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। मुख्य आरोपी पीयूष पांडे को घटना के चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद की है। डीएसपी के अनुसार, पीयूष पांडे का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में 21 नवंबर को चांद थाना क्षेत्र के महदाइच चेकपोस्ट पर शराब तस्कर को छुड़ाने के प्रयास के मामले में भी वह नामजद अभियुक्त था। एक्साइज विभाग ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डीएसपी ने बताया कि पीयूष पांडे एक उभरता हुआ अपराधी था। पुलिस की तत्परता और लगातार निगरानी के कारण उसे गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगेगी। चैनपुर थाना पुलिस ने पिछले एक महीने में कुल छह हथियार बरामद किए हैं, जिनमें दो पिस्तौल, दो कट्टा और दो राइफल शामिल हैं। इन मामलों में भी गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस की लगातार सक्रियता और अपराधियों पर बढ़ती सख्ती इन बरामदगियों से स्पष्ट होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News