गोपालगंज में मौसम बदला, आसमान में छाए बादल:अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंचा, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

Sep 10, 2025 - 12:30
 0  0
गोपालगंज में मौसम बदला, आसमान में छाए बादल:अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंचा, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान
गोपालगंज में बुधवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में घने बादल छाए होने हुए थे सूरज की रोशनी धुंधली थी। लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल शुरू हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिन भर बादल छाए रहेंगे। लेकिन उमस भरी गर्मी लोगो को परेशान कर रही है। घने बादलों के कारण वातावरण में नमी बढ़ और घट रही है। हवा में आर्द्रता का स्तर 87% के आसपास है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज तापमान की बात करें तो न्यूनतम 30 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है बारिश की संभावना से किसान सतर्क हैं। वे अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। वहीं शहर और गांव के लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश से गर्मी से राहत मिलने के साथ फसलों को भी फायदा होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News