खगड़िया के युवक की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत:डयूटी से लौटने के दौरान ट्रक ने मारी टक्कर, आज घर पहुंचा शव

Oct 19, 2025 - 16:30
 0  0
खगड़िया के युवक की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत:डयूटी से लौटने के दौरान ट्रक ने मारी टक्कर, आज घर पहुंचा शव
दिल्ली में हुए एक सड़क हादसे में खगड़िया के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान परबत्ता प्रखंड के माधवपुर पंचायत अंतर्गत विष्णुपुर गांव निवासी राणा अभय कुमार के बेटे वर्षीय तेजस्व कुमार(29 ) के रूप में हुई है। घटना 17 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तेजस्व कुमार कई वर्षों से दिल्ली में जीविकोपार्जन कर रहे थे। 17 अक्टूबर की रात ड्यूटी खत्म कर वे अपने कमरे पर लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तेजस्व कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और रविवार को परिजनों को सौंप दिया। आज शव के गांव पहुंचते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया। मृतक की पत्नी बबीता कुमारी और उनके छोटे बेटे सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है। माधवपुर पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बंटू सिंह ने तेजस्व की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि तेजस्व एक मेहनती युवक थे और लगभग सात वर्षों से दिल्ली में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। गांव में भी शोक की लहर है, और परिजन इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News