'लालू जी गेट मत खोलिए, फाड़ देगा आपका कुर्ता':केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- पैसा लेकर टिकट देना शर्मनाक, ऐसे लोगों को जनता जवाब दे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि गठबंधन ने जो काम किया है, उनके कई दल हैं, जिन पर आरोप लग रहा है कि पैसे का लेनदेन किया गया। कुछ प्रत्याशी तो फूट-फूट कर रो रहे हैं, कपड़ा फाड़ रहे हैं। पैसा लेकर टिकट बांटने में आरजेडी का नाम आ रहा है, वीआईपी और कई लोगों का नाम आ रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली बात है। मैं समझता हूं कि लोकतंत्र में पैसे को लेकर, पैसा से अगर टिकट होगा तो समझ जाइए आगे क्या होगा। यह दुखद है, दुर्भाग्य है, मैं बिहार की जनता से अपील करूंगा कि ऐसे लोगों को करारा जवाब दें। केवल उस विधानसभा में ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में। अगर यह परिपाटी चल पाया तो एक कर्पूरी ठाकुर का खानदान यानी कर्पूरी जी जैसे गरीब लोगों का कहीं गुजारा नहीं है। इसलिए 24 नवंबर का दिन भी कर्पूरी ठाकुर का दिन है। उस दिन सब लोग कसम खाईए कि ऐसे लोगों को सबक सिखाएंगे। लालू यादव अगर गेट खोल दें तो कार्यकर्ता उनका कुर्ता फाड़ देंगे। यह आक्रोश है, लालू यादव जी आप भले अपने बेटा को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं। लेकिन इस धरती के लाल कर्पूरी ठाकुर को याद कीजिए, आप अपना खुद का याद कीजिए। अगर पैसे पर टिकट होता तो क्या दुर्दशा होता, क्या कर्पूरी जी आ आते, अगर लालू यादव गेट खोल दे तो उनके घर में जाकर लोग हमला ठीक कर देगा। राजद और महागठबंधन में टिकट खरीद-बिक्री को लेकर के लट्ठम-लट्ठ हो रहा है। एक दूसरे का सिर फुटौव्वल हो रहा है। लालू जी से निवेदन है कि यह उनके गेट पर हो रहा है, गेट मत खोलिएगा। नहीं तो आक्रोशित कार्यकर्ता आपका भी कुर्ता फाड़ देगा। गांव का कहावत है खेत खाए गदहा मार खाए जुलाहा। आरोप लग रहा है संजय यादव और तेजस्वी यादव पर। लेकिन आक्रोश फूटेगा आप पर, इसलिए गेट मत खोलिए। ऐसा सीन आ रहा है कि लालू जी अगर गेट खोल दिए तो पता नहीं क्या होगा। लालू यादव के दिल के अरमां आंसुओं में बह गए। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा तक नहीं की, अब तो कांग्रेस नेता उन्हें औकात दिखाने की बात कर रहे हैं। इसलिए महागठबंधन नाम की कोई चीज नहीं है। अखिलेश यादव द्वारा दीपावली में मोमबत्ती और दिया जलाने के बदले क्रिसमस की तरह मनाए जाने की बात पर कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के बाबू जी मुलायम सिंह यादव राम भक्तों पर गोली चला चुके हैं। यह सनातनियों और हिंदुओं के दुश्मन हैं। इनको दीपावली पर दिक्कत होती है, लेकिन इनको क्रिसमस पर दिक्कत नहीं होता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को बकरीद पर दिक्कत नहीं होता है, क्या बकरीद में मना करेंगे कि जीव की हत्या नहीं हो। वहां तो बुर्का उठाने के लिए मना करेंगे, यह लोग वोट के सौदागर हैं। हमारे बेगूसराय में भी कुछ लोग वोट के लिए नमाज पढ़ रहे हैं तो अखिलेश यादव भी जाकर नमाज पढ़े। शेम पित्रोदा द्वारा द्वारा भारत में वोट को मेन्यूपलेट करके जीते जाने की बात पर गिरिराज सिंह ने कहा है कि शेम पित्रोदा भारत का दुश्मन है और राहुल गांधी का गुरु है। यह विदेश में बैठ करके भारत को गाली देने का काम करता है। राहुल गांधी से गली दिलवाने का काम करता है। यह बाबा साहब अंबेडकर का अपमान है, लोकतंत्र का अपमान है, संविधान का अपमान है, इन पर मुकदमा चलना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0