कैमूर में शिक्षक दिवस पर टीचरों का भूख हड़ताल:वेतन वृद्धि समेत 5 मांगों को लेकर विरोध, राज्यकर्मी का दर्जा भी शामिल

Sep 5, 2025 - 16:30
 0  0
कैमूर में शिक्षक दिवस पर टीचरों का भूख हड़ताल:वेतन वृद्धि समेत 5 मांगों को लेकर विरोध, राज्यकर्मी का दर्जा भी शामिल
कैमूर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक संघ के सदस्यों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भभुआ में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में शिक्षकों ने अपनी पांच प्रमुख मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। कैमूर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार शाह के अनुसार, यह हड़ताल बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर की जा रही है। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि, राज्यकर्मी का दर्जा, प्रमोशन और पूर्ण वेतनमान की मांग शामिल है। सरकार मांगों की लगातार कर रही अनदेखी शिक्षक संघ का कहना है कि सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। संतोष कुमार शाह ने कहा कि अगर सरकार शिक्षकों की मांगों पर ध्यान देती, तो आज उन्हें सड़कों पर उतरने की नौबत नहीं आती। उन्होंने यह भी कहा कि इस विरोध का संदेश पूरे देश में जाना चाहिए और इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्व समझा जा सके। शिक्षक संघ के नेतृत्व ने सरकार पर लगाया आरोप शिक्षक संघ के नेतृत्व का आरोप है कि सरकार बार-बार शिक्षकों को आंदोलन के लिए मजबूर करती है। शिक्षक दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर भी उन्हें अपनी मांगों के लिए भूख हड़ताल करनी पड़ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News