एतवारी बाजार से उपरावां तक सड़क का चौड़ीकरण शुरू
बिहारशरीफ. शहर के एतवारी बाजार से उपरावां तक की सड़क का चौड़ीकरण कार्य रविवार से शुरू हो गया है. वहीं, कारगिल चौक से पचासा मोड़ तक का चौड़ीकरण एक-दो दिन में शुरू होने की संभावना है. पथ निर्माण विभाग के जेई उदय कुमार ने बताया कि संवेदक के साथ चयनित मार्ग का निरीक्षण कर कार्य प्रारंभ किया गया है. वरीय अधिकारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि शहर में कुल 8 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। एतवारी बाजार–उपरावां मार्ग की चौड़ाई 5 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर की जाएगी. जबकि कारगिल चौक–पचासा मोड़ की सड़क 10 मीटर से बढ़ाकर 14 मीटर (लगभग 50 फीट) की होगी. कार्य में 295 पेड़ों का सुरक्षित स्थानांतरण किया जाएगा, ताकि निर्माण में बाधा न आए. एतवारी बाजार–उपरावां पथ पर लगभग 22 करोड़ रुपये, और कारगिल चौक–पचासा मोड़ पथ पर 35.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे. अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम और रहुई अंचल अधिकारियों को सौंपी गई है. अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं. स्थानीय लोग बताते हैं कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान इन मार्गों पर जाम की समस्या को लेकर चौड़ीकरण की मांग की गई थी. अब फरवरी में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है.
The post एतवारी बाजार से उपरावां तक सड़क का चौड़ीकरण शुरू appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0