अवैध हथियार के साथ मां-बेटा गिरफ्तार:जगदीशपुर में जमीन विवाद मामले में हुई कार्रवाई, कारतूस भी बरामद
भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में की गई। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस को 19 अक्टूबर की रात करीब 10:10 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि छठू यादव अपने घर में अवैध हथियार और गोली छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। डीएसपी विधि-व्यवस्था भागलपुर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में पु.नि. सह थानाध्यक्ष अभय शंकर, पु.अ.नि. विकास कुमार, पु.अ.नि. अमन कुमार रवि, महिला व पुरुष सशस्त्र बल और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजय यादव (29 वर्ष) और उनकी मां शीला देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों कोलानारायणपुर, जगदीशपुर, भागलपुर के निवासी हैं। इस मामले में छठू यादव (50 वर्ष), जो संजय यादव के पिता और शीला देवी के पति हैं, फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके पास से एक लोहे का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 11 मामले दर्ज हैं। इनमें जगदीशपुर और रेल थाना क्षेत्र के मारपीट, लूट, रंगदारी और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। हालांकि, मौजूदा मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि फरार अभियुक्त छठू यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0