अररिया में BJP का स्वदेशी अभियान शुरू:विधायक देवंती यादव ने दिलाया 'घर-घर स्वदेशी' का संकल्प

Dec 12, 2025 - 19:30
 0  0
अररिया में BJP का स्वदेशी अभियान शुरू:विधायक देवंती यादव ने दिलाया 'घर-घर स्वदेशी' का संकल्प
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से बिहार के सीमावर्ती जिले अररिया में 'स्वदेशी जागरण' अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को शहर के व्यस्ततम चांदनी चौक पर भाजपा नेताओं ने एक आकर्षक स्टॉल लगाकर 'स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ' का संदेश दिया। इस अभियान में नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक देवंती यादव सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक देवंती यादव ने आमजन से संवाद करते हुए चीनी सहित अन्य विदेशी कंपनियों के उत्पादों का बहिष्कार करने का आग्रह किया। उन्होंने भारतीय कंपनियों के उत्पाद खरीदने पर जोर दिया, ताकि देश के मजदूरों और कारीगरों को रोजगार मिल सके और देश आर्थिक रूप से मजबूत बने। 'वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी अपनाओ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प' विधायक यादव ने कहा कि 'वोकल फॉर लोकल' और 'स्वदेशी अपनाओ' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है, जिसे घर-घर तक पहुंचाना आवश्यक है। चांदनी चौक पर लगा भाजपा का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। सैकड़ों लोगों ने स्टॉल पर पहुंचकर 'घर-घर स्वदेशी' का संकल्प-पत्र भरा और स्वदेशी सामान खरीदने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ शामिल हुए। एक महिला ने कहा कि अब से उनके घर में केवल 'मेड इन इंडिया' सामान ही आएगा। यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा भाजपा नेताओं ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा और हर प्रखंड तथा हर पंचायत तक स्वदेशी का संदेश पहुंचाया जाएगा। विधायक देवंती यादव ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि अररिया एक सीमावर्ती जिला है, जहां चीनी सामान की बिक्री धड़ल्ले से होती है। उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक कर अवैध कारोबार पर लगाम लगाई जाएगी और स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। अभियान के पहले दिन ही सैकड़ों लोगों ने संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा हजारों में पहुंच जाएगा। इस दौरान चांदनी चौक पर "स्वदेशी अपनाओ, भारत माता को मजबूत बनाओ!" जैसे नारे गूंजते रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News