Bihar Samachar: NEET छात्रा की मौत पर सियासत, आज पेश होगा केंद्रीय बजट
Bihar Morning Bulletin: बिहार में नीट की छात्रा संवेदना की मौत के मामले में सियासी बवाल मचा हुआ है. सरकार ने 19 दिन बाद सीबीआई जांच की अनुशंसा की है, लेकिन पीड़ित परिवार और विपक्ष ने न्याय मिलने पर संदेह जताया है. परिजनों ने पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं जताया और न्यायिक जांच की मांग की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निष्पक्ष जांच का दावा किया है, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रशासनिक तंत्र को फेल बताया है. इसके अलावा, 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश होने वाला है, जिससे हर वर्ग को उम्मीदें हैं. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी, जिसमें मिडिल क्लास टैक्स स्लैब में राहत, कृषि, हेल्थकेयर, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर में अहम ऐलान की संभावना है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0