क्राइम सीन से छेड़छाड़, बेडशीट धुल गयी, सबूत मिटाए गए और अब CBI का 'दिखावा'... वकील ने खोले कई राज!

Jan 31, 2026 - 15:30
 0  0
क्राइम सीन से छेड़छाड़, बेडशीट धुल गयी, सबूत मिटाए गए और अब CBI का 'दिखावा'... वकील ने खोले कई राज!
अमित कुमार/पटना: नीट (NEET) छात्रा मौत मामले में जांच CBI को सौंपे जाने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. पीड़िता पक्ष के वकील एसके पांडेय ने दावा किया कि परिवार ने CBI जांच की मांग नहीं की थी. उनके अनुसार राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवालों से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है. वकील ने आरोप लगाया कि DGP स्तर पर परिवार पर केस को “सुसाइड” मानने का दबाव बनाया गया. वकील एसके पांडेय ने पोस्टमॉर्टम और FSL रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मृतका के शरीर पर कई चोटों के निशान थे और अंडरगारमेंट से मिले साक्ष्यों पर अब तक स्पष्ट जवाब नहीं मिला है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्राइम सीन को ठीक से सील नहीं किया गया और हॉस्टल में संभावित सबूतों से छेड़छाड़ हुई, यहां तक कि बेडशीट धो दिए जाने की बात भी सामने आई है. वकील का कहना है कि अगर शुरुआती साक्ष्य नष्ट हो चुके हैं तो CBI जांच से भी न्याय मुश्किल होगा. उन्होंने AIIMS रिपोर्ट का इंतजार किए बिना CBI सिफारिश को “हड़बड़ी” बताया. मामले में कई सवालों के जवाब अभी बाकी हैं. सुनिए वकील एसके पांडेय ने और कौन-कौन से खुलासे किए?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News