Video: लव मैरिज के बाद रिपोर्टर ने पूछ लिया चुभता सवाल, पर दूल्हा-दुल्हन के जवाब ने जीत लिया दिल

Jan 30, 2026 - 15:30
 0  0
Video: लव मैरिज के बाद रिपोर्टर ने पूछ लिया चुभता सवाल, पर दूल्हा-दुल्हन के जवाब ने जीत लिया दिल
दानापुर/अमरजीत शर्मा. मंदिर में शादी के बाद माहौल था, दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में नए रिश्ते के सपने थे. शादी संपन्न हुई और इसके बाद रिपोर्टर ने एक ऐसा सवाल दाग दिया, जिसने पलभर के लिए सबको चुप करा दिया. सवाल छोटा था, लेकिन जवाब रिश्ते की नींव तय करने वाला था. दरअसल, दानापुर के बिहटा थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल की शादी पुलिस की पहल से मंदिर में संपन्न हुई. सात साल पुराने प्रेम संबंध और थाने तक पहुंचे विवाद के बाद दोनों परिवारों की मौजूदगी में बाबा ब्रिटेश्वर नाथ मंदिर में विवाह कराया गया. शादी के बाद जब रिपोर्टर ने दूल्हा-दुल्हन से पूछा कि शादी के बाद कहीं फिर विवाद या झगड़ा तो नहीं होगा तो पलभर के सन्नाटे के बाद दोनों ने सबके सामने एक साथ बेबाकी से जवाब दिया-नहीं करेंगे. उस एक जवाब ने माहौल को हल्का भी कर दिया और भरोसे से भर भी दिया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News