Bihar Bulldozer Action Video: अतिक्रमण हटाओ का नोटिस मिलते ही DM के पास पहुंचा पीड़ित परिवार, घर बचाने की लगाई गुहार

Feb 2, 2026 - 18:30
 0  0
Bihar Bulldozer Action Video: अतिक्रमण हटाओ का नोटिस मिलते ही DM के पास पहुंचा पीड़ित परिवार, घर बचाने की लगाई गुहार

Bihar Bulldozer Action: बिहार के शेखपुरा जिले में अतिक्रमण हटाओ का नोटिस मिलते ही हाहाकार मच गया. मामला सदर प्रखंड के कोसरा पंचायत के जियनबीघा गांव से जुड़ा है. यहां आवास योजना के 40 लाभुकों को अतिक्रमण हटाओ का नोटिस भेजा गया. जिसके बाद आक्रोशित परिवार की महिलाएं, पुरुष और बच्चे डीएम के पास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर घर बचाने की गुहार लगाई.

ग्रामीणों ने बताया पूरा मामला

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी अनुसूचित जाति परिवार के भूमिहीन हैं और आवास योजना के लाभुक हैं. सालों से वहां अपना मकान बनाकर रह रहे हैं. सभी परिवारों को सरकार की आवास योजना के तहत आवास भी मिला हुआ है. लेकिन अब अंचल कार्यालय की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर नोटिस दिया गया है. इससे वहां बसे परिवारों के बीच घर खोने का खतरा पैदा हो गया है.

इसी को लेकर सभी लोग डीएम के पास आवेदन देने पहुंचे हैं. डीएम को आवेदन देने पहुंचे लोगों ने कहा कि सभी लोग मजदूर हैं. वहां करीब डेढ़ सौ लोग बसे हुए हैं. अब तक 40 लोगों को नोटिस दिया गया है, जिन्हें भी नोटिस दिया गया है. वह सभी आवास योजना के लाभुक हैं.

Also Read: Bihar Budget 2026: केंद्रीय बजट पर भड़के तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी पर क्या बोले?

The post Bihar Bulldozer Action Video: अतिक्रमण हटाओ का नोटिस मिलते ही DM के पास पहुंचा पीड़ित परिवार, घर बचाने की लगाई गुहार appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Vikash Kumar Editor-in-chief