15 साल से वेतन न बढ़ने पर कार्यपालक सहायकों में:रोष, शेखपुरा में कैंडल मार्च निकाला, राज्यकर्मी का दर्जा और वेतन वृद्धि की मांग

Sep 6, 2025 - 20:30
 0  0
15 साल से वेतन न बढ़ने पर कार्यपालक सहायकों में:रोष, शेखपुरा में कैंडल मार्च निकाला, राज्यकर्मी का दर्जा और वेतन वृद्धि की मांग
शेखपुरा में शनिवार को सैकड़ों कार्यपालक सहायकों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने राज्यकर्मी का दर्जा और वेतन वृद्धि की मांग की। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के बैनर तले पहले सरकारी कार्यालय में बैठक हुई। इसके बाद कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। महंगाई कई गुना बढ़ गई, लेकिन वेतन नहीं कार्यपालक सहायक संघ के नेता धीरज कुमार और रामलाल पासवान ने बताया कि, पिछले 15 साल से उनका वेतन नहीं बढ़ा है। इस दौरान महंगाई कई गुना बढ़ गई है। छोटे मानदेय में घर चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारी दिन-रात सरकार के डिजिटल कार्य करते हैं। वे मतदाता सूची पुनरीक्षण समेत सभी विशेष कार्य संभालते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भी इन्हें डिजिटल काम के लिए लगाया जाएगा। अधिकारियों की मनमानी से नहीं मिल रहा वेतन वृद्धि का लाभ सरकार के वित्त विभाग ने इनके काम के अनुरूप वेतन देने की अनुशंसा की है। लेकिन बीच के अधिकारियों की मनमानी से वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों ने मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। कुमार उदय, शिशुपाल कुमार, सूरज कुमार, सूर्यदेव कुमार सहित कई कर्मचारी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News