समस्तीपुर में रेलवे फाटक बंद होने से लोग भड़के:केबिन में तोड़फोड़, टेलीफोन और तार तोड़ा; विरोध करने पर गेटमैन के साथ मारपीट

Feb 3, 2026 - 14:30
 0  0
समस्तीपुर में रेलवे फाटक बंद होने से लोग भड़के:केबिन में तोड़फोड़, टेलीफोन और तार तोड़ा; विरोध करने पर गेटमैन के साथ मारपीट
समस्तीपुर-भगवानपुर देसुआ रेलवे स्टेशन के बीच जितवारपुर चौथ गांव के पास फाटक संख्या 40 सी पर लोगों ने तोड़फोड़ की है। गेटमैन के साथ मारपीट भी की गई। आक्रोशित लोग इंटर परीक्षार्थियों के अभिभावक बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन आने वाली थी। जिसके चलते फाटक बंद था। इंटर परीक्षा की दूसरी पाली में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी अलग-अलग वाहनों से जा रहे थे, लेकिन गेट बंद रहने के कारण देरी हो रही थी। काफी देर बीत जाने के बावजूद जब गेट नहीं खोला गया तो लोग आक्रोशित हो उठे। पहले गाली गलौज शुरू की फिर देखते-देखते तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान टेलीफोन, डायरी, तार को तोड़ डाला गया। विरोध करने पर गेटमैन के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद गेट खोला गया, लेकिन अपने-अपने गंतव्य को निकल गए। लोगों से सहयोग की अपील गेटमैन की ओर से मामले की जानकारी समस्तीपुर रेलवे मंडल के इंजीनियरिंग कंट्रोल को दी गई। इसके बाद मौके पर आरपीएफ की टीम को भेजा गया है। उधर, रेलवे की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि फाटक पर लोगों के फंसे रहने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। ट्रेन की बोगियों में भी बड़ी संख्या में इंटर के परीक्षार्थी रहते हैं। लोगों से अपील करते हुए कहा कि फाटक बंद होने के समय से पहले ही क्रॉस कर लें, ताकि जाम में फंसने की समस्या उत्पन्न न हो। रेलवे की संपत्ति को नुकसान मता पहुंचाइए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News