नालंदा में निगरानी विभाग ने राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार:45 हजार घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जमीन दस्तावेजों के नाम पर कर रहे थे वसूली

Feb 3, 2026 - 19:30
 0  0
नालंदा में निगरानी विभाग ने राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार:45 हजार घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जमीन दस्तावेजों के नाम पर कर रहे थे वसूली
नालंदा में आज निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जमीन के दस्तावेजों में परिमार्जन के नाम पर चल रहे इस घूसखोरी के खेल का पर्दाफाश करते हुए विभाग ने सख्त संदेश दिया है कि भ्रष्ट लोक सेवकों को बख्शा नहीं जाएगा। राजगीर अंचल में 45 हजार की रिश्वत पर शिकंजा नालंदा के राजगीर अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी अखिलेश साह को निगरानी दल ने 45,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। छबीलापुर थाना क्षेत्र के रटना निवासी परिवादी राजीव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी जमीन का परिमार्जन कराने के लिए कर्मचारी मोटी रकम की मांग कर रहा है। इस मामले में 2 फरवरी को एफआईआर दर्ज हुई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए निगरानी ब्यूरो ने तत्काल सत्यापन शुरू किया। जब आरोप सही पाए गए, तो डीएसपी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में विशेष धावादल गठित किया गया। टीम ने मंगलवार को सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और छबीलापुर रोड स्थित लेदुवा पुल के पास आरोपी कर्मचारी को पैसे लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 2026 में अब तक 9 भ्रष्ट अधिकारी जेल पहुंचे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 में अब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ कुल 14 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। मंगलवार की यह कार्रवाई इस साल का 11वां और 12वां 'ट्रैप केस' है। चौंकाने वाली बात यह है कि महज एक महीने में ही 9 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान कुल 1,65,000 रुपये की रिश्वत की राशि बरामद की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News