Krishi Tips: किसानों पर मौसम की मार, सूख रहे खेत, गेहूं और आलू की खेती पर संकट

Feb 3, 2026 - 20:30
 0  0
Krishi Tips: किसानों पर मौसम की मार, सूख रहे खेत, गेहूं और आलू की खेती पर संकट
Wheat and Potato Crops Hit by Adverse Weather: मौसम में हुए बदलाव से एक तरफ जहां लोगों को ठंड से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ ठंड कम होने से किसानों लिए मुसीबत हो गई है. अभी रबी का सीजन चल रहा है. इस मौसम में ज्यादातर गेहूं और आलू की खेती की जाती है. बिहार में भी बड़े पैमाने पर इन दोनों फसलों की खेती होती है. पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. ठंड कम हुई है. इससे आम लोगों को तो ठंड से राहत मिल गई है लेकिन, किसानों को अपनी गेहूं और आलू की फसल के लिए अभी ठंडा मौसम चाहिए. किसानों का मानना है कि शीत गिरना बंद हो गया है इससे खेत सूख रहे हैं. खेत सूखने से फसलों की नमी खत्म हो रही है जो कि फसल के लिए नुकसानदायक है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News