1.5Cr की रेंज रोवर से चलेंगे CM नीतीश:काफिले में शामिल होगी 4 नई गाड़ियां, PM भी इसी कार से करते हैं सफर

Feb 3, 2026 - 19:30
 0  0
1.5Cr की रेंज रोवर से चलेंगे CM नीतीश:काफिले में शामिल होगी 4 नई गाड़ियां, PM भी इसी कार से करते हैं सफर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द बुलेट प्रुफ और हाईटेक रेंज रोवर गाड़ी में सफर करते नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार मुख्यमंत्री के काफिले के लिए रेंज रोवर की खरीद प्रक्रिया में जुटी है। बताया जा रहा कि सरकार ने एक नहीं बल्कि कुल चार गाड़ियां खरीदने की प्लानिंग की है। आधिकारिक दौरों के दौरान पीएम मोदी भी हाई-सिक्योरिटी गाड़ियों जैसे रेंज रोवर का इस्तेमाल करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश के लिए इस तरह की गाड़ी लेने को सुरक्षा मानकों के अनुरूप कदम माना जा रहा है। पहली बार लग्जरी हाई-एंड एसयूवी में सफर अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सादगी भरी जीवनशैली के लिए पहचाने जाते रहे हैं। वे आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों और भारतीय कंपनियों की गाड़ियों का इस्तेमाल करते आए हैं। ऐसे में पहली बार उनका रेंज रोवर जैसी लग्जरी और हाई-एंड एसयूवी में सफर करना खास माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह से मुख्यमंत्री की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया है। अभी जिस गाड़ी पर चढ़ते हैं CM उसकी खासियत… क्यों खास है रेंज रोवर अधिकारियों के अनुसार, रेंज रोवर को दुनिया की सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक तकनीक से लैस गाड़ियों में गिना जाता है। VVIP मूवमेंट के लिए इसमें बुलेट प्रूफ बॉडी, मजबूत संरचना, एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम और आधुनिक सुरक्षा फीचर्स होते हैं। यही वजह है कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री और देश के बड़े नेता इस तरह की गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। जल्द काफिले में होंगी शामिल सूत्रों का कहना है कि गाड़ियों की खरीद से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है। तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद इन गाड़ियों को जल्द ही मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य केवल मुख्यमंत्री की सुरक्षा को और मजबूत करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News