मुंगेर में ऑटो चालकों के विवाद में गोलीबारी:एक महिला घायल, आरोपी ऑटो चालक अरेस्ट
मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र के प्रेम टोला फरदा गांव में सोमवार शाम करीब 5 बजे दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी हुई। इस घटना में बीच-बचाव करने आईं 60 वर्षीय वंदना देवी के दाहिने जांघ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तुरंत वंदना देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेगूसराय ले गए हैं। घायल वंदना देवी के भतीजे सुगन यादव ने सदर अस्पताल में बताया कि विवाद ऑटो चलाने को लेकर शुरू हुआ था। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सूर्यगढ़ा बाजार में उनके पड़ोसी ऑटो चालक मनु यादव ने उनकी ऑटो में टक्कर मार दी थी। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और मनु यादव ने अपने सहयोगियों के साथ सुगन से मारपीट की। शाम को नशे में धुत मनु यादव जान से मारने की धमकी दी सुगन यादव के अनुसार, इस घटना के बाद वह अपने गांव लौट आए। शाम को नशे में धुत मनु यादव उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए उनके घर पहुंचा। जब परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो मनु यादव ने सुगन के दाहिने हाथ पर लोहे के सरिये से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद मनु यादव ने हथियार निकालकर सुगन पर फायरिंग कर दी। हालांकि, गोली सुगन की बड़ी मां वंदना देवी के दाहिने जांघ में जा लगी, जो बीच-बचाव करने सामने आई थीं। घटना के तुरंत बाद, सुगन के परिवार के सदस्यों ने मनु यादव को पकड़ लिया और उसे सदर अस्पताल ले जाकर स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मनु गांव के रंजीत मंडल का ऑटो भाड़ा में चलाता था, जब मारपीट और गाली गलौज की घटना हुई तो रंजीत मंडल ने उसका ऑटो छीन लिया जिसको मनु ने धमकी देते हुए कहा की तुम्हे गोली मार देंगे। उन्होंने कहा मनु प्रदेश में मजूदरी का काम करता है और कुछ दिन पहले गांव आया था।
आरोपी युवक उड़ीसा में करता था पहले मजदूरी
वही नशे में धुत गिरफ्तार युबक ने बताया की हम उड़ीसा में मजदूरी का काम करते है और रविवार को अपने गांव आये थे। वही सोमवार की दोपहर पड़ोसी सुगन यादव का परिवार ने हमारे परिवार के साथ गाली गलौज किया था और हमलोगों के द्वारा समझाने के बाद भी वे लोग नहीं माने।
उन्होंने कहा की दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ इस दौरान गोली किसने चलायी मुझे मालुम नहीं है। वही जब मनु से पुलिस ने पूछा की तुम नशे में क्यों हो तो उसने बताया की वह हावड़ा से शराब लेकर आया था और घर में पिया था। उन्होंने कहा की तीन साल से उड़ीसा में मजदूरी का काम करते हैं।
उन्होंने अपने बचाव में कहा कि हमारे ऊपर जो भी आरोप लगाया जा रहा है वह गलत है। आरोपी मनु ने सुगन यादव यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे साथ उनलोगों ने मारपीट के दौरान मेरा तीस हजार का मोबाईल गायब कर दिया है।
थानाध्यक्ष बोले- मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
वही घटना के संबंध में सफियासराय थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया की सूर्यगढ़ा बाजार में मनु यादव और सुगन यादव के बीच विवाद हुआ था। वही यह विवाद घर तक पहुंचा जहां दोनों पड़ोसी के बीच मारपीट हुई। जिसमें एक बुजुर्ग महिला को गोली लगी है। उन्होंने कहा इस मामले में एक व्यक्ति मनु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष द्वारा अब तक आवेदन नहीं मिला है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0