Giridih News :सेवार्थ विद्यार्थी पहल के तहत शैक्षणिक सामग्री का वितरण

Feb 3, 2026 - 06:30
 0  0
Giridih News :सेवार्थ विद्यार्थी पहल के तहत शैक्षणिक सामग्री का वितरण

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और शिक्षा से जोड़ना था. मुख्य रूप से अभाविप प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू व प्रदेश एसएफएस सह संयोजक अनीश रॉय उपस्थित रहे. मंटू मुर्मू ने कहा कि अभाविप का आयाम गतिविधि एसएफएस परिषद के प्रमुख कार्यों में शामिल है. इसके अंतर्गत बस्ती परिषद की पाठशाला के माध्यम से गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क कक्षाएं चलायी जातीं हैं. स्वास्थ्य जांच व रक्तदान पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े. एसएफएस का मुख्य ध्येय हर जीव में शिव देखना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है.

संस्था की पहल को सराहा

सिद्धायतन के सीआरओ अशोक जैन ने कहा कि अभाविप की यह पहल सराहनीय है. परिषद के कार्यकर्ता सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में भाग लेते हैं. अनीश रॉय ने कहा कि सेवार्थ विद्यार्थी का यह कार्य पूरे प्रांत में व्यापक स्तर पर किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचायी जा सके. कार्यक्रम में युवा समाजसेवी अतिशय जैन, मुकेश गुप्ता, अतुल जैन, साहिल कुमार सहित अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

The post Giridih News :सेवार्थ विद्यार्थी पहल के तहत शैक्षणिक सामग्री का वितरण appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Vikash Kumar Editor-in-chief