मुंगेर के 25 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा:आज गणित और राजनीति विज्ञान का पेपर, 9,482 परीक्षार्थी लेंगे भाग
मुंगेर जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। आज यानी मंगलवार को परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में गणित, जबकि दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा होगी। यह परीक्षा मुंगेर जिले के 25 केंद्रों पर आयोजित है, जिन पर कुल 9,482 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। पहली पाली में कला एवं विज्ञान संकाय के गणित विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कला संकाय के राजनीति विज्ञान और वोकेशनल कोर्स के फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा ली जाएगी। 25 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परिक्षा शुरू बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सोमवार से जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शुरू कर दी गयी है। सदर अनुमंडल में 17, जबकि तारापुर और हवेली खड़गपुर अनुमंडल में चार-चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा में कुल 16,826 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 8,250 छात्र और 8,576 छात्राएं हैं। परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक दो पालियों में संचालित होगी।
परीक्षार्थियों की संख्या - परीक्षा केंद्र का नाम
720 - बैजनाथ बालिका उच्च विद्यालय
968 - उच्च स्कूल नौवागढ़ी
500 - नंद कुमार उच्च विद्यालय
489 - उच्च विद्यालय, मकसुसपुर
1033 - एनसी घोष बालिका उच्च विद्यालय जमालपुर
840 - आरबी उच्च विद्यालय, जमालपुर
1049 - राजकीय जिला स्कूल
1205 - माडल उच्च विद्यालय
514 - उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी
501 - उच्च विद्यालय, सीताकुंड
593 - बाल्मिकी राजनीति बालिका उच्च विघालय, माधोपुर
1065 - टाउन उच्च विद्यालय
337 - चंद्रशेखर सिंह बालिका उच्च विद्यालय, वासुदेवपुर
520 - फिलिप उच्च विद्यालय, बरियारपुर
375 - बालिका उच्च विद्यालय, बरियापुर
759 -उच्च विद्यालय, फरदा, जमालपुर
327 - उच्च विद्यालय, सिंधिया, जमालपुर
617 - आरएसके उच्च विद्यालय, हवेली खड़गपुर
708 - राजकीय +2 उच्च विद्यालय, हवेली खड़गपुर
621 - भोजल मंडल कालेज, हवेली खड़गपुर
581- उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिहमा, तारापुर
798 - आदर्श उच्च विद्यालय, तारापुर
701- महावीर
501- ललिता स्मारक उच्च विद्यालय रमनकाबाद, खड़गपुर
504- उच्च विद्यालय माधोडीह, गनैली, तारापुर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0