भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पर छेड़खानी का आरोप:मुंगेर के तारापुर में महिला के आवेदन पर केस दर्ज, जांच जारी

Feb 3, 2026 - 01:30
 0  0
भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पर छेड़खानी का आरोप:मुंगेर के तारापुर में महिला के आवेदन पर केस दर्ज, जांच जारी
मुंगेर: तारापुर नगर क्षेत्र के धौनी गांव निवासी एक महिला ने तारापुर थाना में भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनीत कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने लिखित आवेदन देकर उन पर छेड़खानी, जबरन घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने और पत्थरबाजी कर कार को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया आरोपी विनीत कुमार सिंह पति के मित्र थाने को दिए गए आवेदन में पीड़िता मनीषा मिंक ने बताया है कि स्वर्णडीह गांव निवासी स्वर्गीय अमरकांत सिंह के पुत्र विनीत कुमार सिंह बीते कुछ महीनों से उन्हें और उनके पति सौरभ कुमार चौधरी को लगातार परेशान कर रहे हैं। आरोपी विनीत कुमार सिंह उनके पति के मित्र हैं, जिस कारण उनका उनके घर आना-जाना पहले से था। पीड़िता के पति बिहार ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं। हाल ही में उनके पति का तबादला संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत कुमरसार स्थित ग्रामीण बैंक शाखा में हो गया। इसके बाद जब भी उनके पति ड्यूटी के लिए बाहर जाते हैं, आरोपी विनीत कुमार सिंह गलत मंशा से उनके घर आ धमकते हैं। इस पर आपत्ति जताने पर आरोपी का व्यवहार और आक्रामक हो गया। आरोपी के परिजनों को भी दी गई जानकारी आवेदन में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने कुमरसार स्थित बैंक शाखा में पहुंचकर पीड़िता के पति के साथ भद्दी गाली-गलौज की। इसकी जानकारी आरोपी के परिजनों को भी दी गई थी, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के अनुसार, बीते 21 जनवरी की रात करीब 10 बजे आरोपी ने राह चलते उन पर पत्थर से हमला किया। हालांकि, संयोगवश वह घायल होने से बच गईं। वहीं, 29 जनवरी को दिन के करीब 11:30 बजे पति की गैरमौजूदगी में आरोपी विनीत कुमार सिंह ने जबरन घर में घुसकर छेड़खानी करने का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी अपनी स्कूटी से फरार हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News