ब्रिटेन से 1 फरवरी तक आएगा ब्रिटिश नागरिक का परिवार:पटना- होटल में मिली थी रिटायर्ड अधिकारी की लाश, ड्राइवर-कर्मियों से पूछताछ; रांची से बहन पहुंचीं

Jan 28, 2026 - 19:30
 0  0
ब्रिटेन से 1 फरवरी तक आएगा ब्रिटिश नागरिक का परिवार:पटना- होटल में मिली थी रिटायर्ड अधिकारी की लाश, ड्राइवर-कर्मियों से पूछताछ; रांची से बहन पहुंचीं
पटना के जक्कनपुर स्थित होटल ग्रैंड शिला में ब्रिटिश नागरिक का शव 26 जनवरी को मिला था। मृतक की पहचान अजय कुमार शर्मा के तौर पर हुई थी। जो इंग्लैंड में बिजली विभाग के रिटायर्ड अधिकारी थे। पोस्टमोर्टम के बाद बॉडी मोर्चरी में रखी गई है। मंगलवार को रांची से बहन पार्थिव शरीर को देखने आई थी। अब मृतक का परिवार ब्रिटेन से रविवार तक भारत आएगा। पुलिस से परिवार ने संपर्क कर के यह जानकारी दी है। परिवार ने पुलिस से मृतक के पास से मिले सामान को अपने पास ही रखने का रिक्वेस्ट किया है। इधर, पुलिस ने ट्रेवल पर ले जाने वाले ड्राइवर से पूछताछ की है। जिसमें उसने बताया है कि अक्सर जमीन से संबंधित मामले में नालंदा जाते थे। होटल के कर्मी अमित कुमार ने बताया कि 18 जनवरी को रात 10 बजे होटल आए थे। तब से कंटिन्यू थे। होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरे थे। 1500 के हिसाब से बुक था। रविवार के दिन काम के सिलसिले से बाहर गए थे। शाम 4:28 बजे लौटकर होटल आए। अपने कमरे में जाने के बाद उन्होंने कॉल कर के बोला कि खाने का मन नहीं है। कुछ फ्रूट्स वगैरह मंगा दीजिए। इसके बाद मैंने लड़के को भेजकर केला और संतरा मंगाकर उन्हें पहुंचवा दिया। मेरी ड्यूटी ऑफ हो गई तो मैं चला गया। फिर रात में उन्होंने करीब 9-10 बजे पूछा कि वाई फाई काम कर रहा है क्या, वाई फाई का प्रॉब्लम था, तो उसने बोल दिया सर थोड़ा प्रॉब्लम है। इसके बाद कॉल नहीं आया। सुबह से नहीं हो रही थी कोई गतिविधी अमित ने बताया कि सुबह से उनकी गतिविधि नजर नहीं आ रही थी। कॉल वगैरह भी नहीं आया। इसके बाद होटल के कुछ कर्मी जाकर दरवाजे को नॉक किए तो भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। फिर उन्हें लेकर जाने वाले ड्राइवर ने कॉल कर के बोला कि भैया जरा देखिए तो सर कॉल क्यों नहीं रिसीव कर रहे हैं। लगातार कॉल कर रहा हूं। फिर हमलोगों ने भी जाकर नॉक किया। लेकिन गेट नहीं खोले। इसके बाद 26 जनवरी की दोपहर में लगभग 3 बजे के पास जक्कनपुर थाने को खबर की गई। पुलिस आई है और छानबीन की। होटल के कर्मियों से पूछताछ घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सदर ASP अभिनव भी पहुंचे थे। उन्होंने होटल के कर्मियों और मालिक से पूछताछ की थी। होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए और रिसेप्शन पर मौजूद एंट्री एग्जिट रजिस्टर को भी देखा गया है। मृतक शख्स के पास से एक सूटकेस मिला। जिस पर परिवार के दूसरे सदस्यों के बारे में जानकारी थी। इस जानकारी और डिटेल्स के आधार पर पटना पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया था और घटना के बारे में जानकारी दी थी। मौत की वजह स्पष्ट नहीं मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। उनके पास से जो सामान, डॉक्यूमेंट्स, इंडियन करेंसी और पाउंड मिले हैं। इनकी सीजर लिस्ट बनाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News