बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश-तेजस्वी की बातचीत देखकर मुस्कुराए सम्राट, अनंत सिंह लेंगे विधायक की शपथ, UGC के समर्थन में पुलिस से भिड़े छात्र

Feb 2, 2026 - 19:30
 0  0
बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश-तेजस्वी की बातचीत देखकर मुस्कुराए सम्राट, अनंत सिंह लेंगे विधायक की शपथ, UGC के समर्थन में पुलिस से भिड़े छात्र
नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। UGC के नए नियम लागू करने की मांग को लेकर पटना में छात्रों ने प्रदर्शन किया। पटना कॉलेज से गांधी मैदान तक छात्र मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के पास रोक दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... टॉप 15 खबरें… 1. 'कफन बांधकर निकले हैं, UGC के नए नियम लागू करो UGC के नए नियम लागू करने की मांग को लेकर पटना में छात्रों ने प्रदर्शन किया। पटना कॉलेज से गांधी मैदान तक छात्र मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के पास रोक दिया। जेपी गोलंबर पर पहले से बैरिकेडिंग की गई थी। हालात को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन की गाड़ी भी मंगवाई। इस दौरान छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पूरी खबर पढ़ें 2.औरंगाबाद में 5 सहेलियों ने साथ खाया जहर, 4 की मौत औरंगाबाद में 5 सहेलियों ने एक साथ‎ जहर खा लिया, जिसमें 4 की मौत हो‎ गई। एक लड़की लापता है। सभी की उम्र 14 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। घटना‎ हसपुरा थाना क्षेत्र मोती बिगहा गांव‎राजवंशी टोला की है। गुरुवार को लड़कियों के जहर खाने की बात कही जा रही है।‎ मामला अब सामने आया है। चारों सहेलियों की मौत के बाद परिजनों ने‎ आनन-फानन में गांव के ही श्मशान में एक ही चिता पर दाह ‎संस्कार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. अनंत सिंह कल लेंगे विधायक पद की शपथ मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेंगे। पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। अनंत सिंह फिलहाल दुलारचंद यादव हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। अब वे 3 महीने बाद थपथ लेने के लिए जेल से बाहर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. जहानाबाद में हथकड़ी में एग्जाम देने पहुंचा कैदी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो गई, जो 13 फरवरी तक चलेगी। पहली शिफ्ट में बायोलॉजी की परीक्षा देकर निकले छात्रों ने कहा, ‘पेपर आसान था, एग्जाम अच्छा हुआ।’ इससे पहले सेंटर में सुबह 9 बजे गेट बंद हो गए, जिसके बाद कई छात्रों को एंट्री नहीं मिली। पूरी खबर पढ़ें 5. समस्तीपुर में अष्टधातु की 40KG वजन की प्रतिमा ले भागे बदमाश समस्तीपुर में राम जानकी ठाकुरवाड़ी से एक करोड़ रुपए की अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी हो गईं। सभी मूर्तियों का वजन करीब 40 किलो है। ये मूर्तियां 1300 ई. की है। घटना रविवार देर रात हुई, जिसकी जानकारी सोमवार सुबह तब मिली जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। मामला हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित देवधा का है। पूरी खबर पढ़ें 6.भागलपुर में डायन का आरोप लगाकर मारपीट, 5 सदस्य घायल भागलपुर में डायन का आरोप लगाकर पड़ोसियों ने एक परिवार के साथ मारपीट की है। मारपीट 5 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना चौसा थाना क्षेत्र की है। मारपीट का आरोप किरो देवी, केली देवी, फूली देवी, बीरन देवी और भूलचरण मंडल पर लगा है। पूरी खबर पढ़ें 7. अरवल में पिता पर बेटी से रेप-मर्डर का आरोप, 4 गिरफ्तार अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने और शव जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय लड़की की मां मायके गई हुई थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने महिला को फोन पर सूचना दी कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है और शव को जला दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 8. बेतिया में पुलिसकर्मी पर शराब छोड़ने की डील का आरोप बेतिया जिले के नरकटियागंज अनुमंडल के कोइरगांवा में 503 पेटी शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद पुलिस कार्रवाई विवादों में घिर गई है। इस मामले में एक पुलिसकर्मी को जेल भेज दिया गया है। शराब बरामदगी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। पूरी खबर पढ़ें 9. बक्सर में 8 फरवरी को थी बहन की शादी,2 भाइयों की मौत माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए निकले चार लोगों की मौत ने एक पूरे परिवार की खुशियां निगल ली हैं। बक्सर-पटना फोरलेन पर नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास रविवार सुबह घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे ने उस घर को पूरी तरह से तबाह कर दिया, जहां 8 फरवरी को शादी होने वाली थी। इसी को लेकर घर में तैयारी चल रही थी। पूरी खबर पढ़ें 10. 'दामाद ने बेटी की हत्याकर शव सूटकेस में पैक किया' ‘मेरे दामाद का उसकी मामी की बहन से अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर घर में हर दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। शुक्रवार को उसने मेरी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी के करीब तीन घंटे बाद फोन आया कि आपकी बेटी घर से भाग गई है। हमें लगा कि वह नाराज होकर मायके की ओर निकल गई होगी, लेकिन आज पता चला कि मेरी बेटी का शव एक सूटकेस में बंद कूड़े के ढेर में मिला है। दामाद ने ही उसकी हत्या कर शव को बैग में पैक कर फेंक दिया है।’ ये बातें पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर रोते-रोते मृतका की मां ने कहीं। पूरी खबर पढ़ें 11. किशनगंज में अहमद कंपनी पर DGGI की तीसरे दिन रेड समाप्त पटना से डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की एक विशेष टीम किशनगंज में अहमद कंपनी के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगातार तीसरे दिन भी छापेमारी की है। यह कार्रवाई टैक्स चोरी, फेक बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के दुरुपयोग के संदेह में की गई। अहमद कंपनी चमड़ा, लोहा, सीमेंट, सरिया, बाइक शोरूम और पेट्रोल पंप जैसे बड़े व्यवसायों से जुड़ी है। पूरी खबर पढ़ें 12. पटना में गर्ल्स हॉस्टल की 8/10 के कंपार्टमेंट में 6 लड़कियां पटना में बोरिंग रोड, कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, भिखना पहाड़ी में हजारों की संख्या में हॉस्टल खुले हुए हैं। यहां लड़कियां डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस बनने का सपना लिए पढ़ाई करती हैं। लेकिन इन हॉस्टलों में उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही। पूरी खबर पढ़ें 13. भागलपुर में दो बहनों के झगड़े में एक ने पिया एसिड भागलपुर में नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियामोड़ के पास पारिवारिक विवाद में एक युवती ने आत्महत्या की कोशिश की है। दो बहनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद एक बहन ने गुस्से में आकर एसिड पी लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. विधानसभा में लड़खड़ाते हुए पहुंचे तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हुई। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इससे पहले सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। 30 मिनट के अभिभाषण में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। लॉ-एंड- ऑर्डर पर बोलते समय राज्यपाल मुस्कुराते दिखे, वहीं नीतीश और तेजस्वी भी हंस पड़े। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15- बिहार के 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार को बिहार के 5 जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News