नवादा बी-डिवीजन लीग का खिताब युवराज क्रिकेट क्लब के नाम:फाइनल में चैलेंजर को 37 रन से हराया, प्रिंस कुमार बने मैन ऑफ द मैच

Feb 1, 2026 - 19:30
 0  0
नवादा बी-डिवीजन लीग का खिताब युवराज क्रिकेट क्लब के नाम:फाइनल में चैलेंजर को 37 रन से हराया, प्रिंस कुमार बने मैन ऑफ द मैच
नवादा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कादिरगंज हाई स्कूल मैदान पर आयोजित 'बी' डिवीजन लीग का खिताब युवराज क्रिकेट क्लब ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में युवराज क्रिकेट क्लब ने चैलेंजर क्रिकेट क्लब को 37 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए युवराज क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 131 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान मार्कोस यादव ने सर्वाधिक 37 रन का योगदान दिया। धर्म कुमार ने 30 और गौरव ने 14 रन बनाए। सूरज उत्कर्ष को दो सफलताएं मिलीं चैलेंजर क्रिकेट क्लब के लिए सचिन राज और आशीष सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि सूरज उत्कर्ष को दो सफलताएं मिलीं। जवाब में, 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैलेंजर क्रिकेट क्लब की टीम 25 ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चैलेंजर की ओर से आर्यन ने 13, देव ने 10 और सूरज ने 19 रन बनाए। युवराज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज प्रिंस कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। सनी और निर्मल ने भी दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। प्रिंस कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए प्रिंस कुमार को 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया। धर्म कुमार को 'बेस्ट बल्लेबाज' और सचिन राज को 'सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज' की ट्रॉफी मिली। फाइनल मुकाबले में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल में अनुशासन और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित सिंहा और कादिरगंज थाना प्रभारी अवध किशोर सिंह विशिष्ट अतिथि थे, जिन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि गोपाल बोहरा ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ खिलाड़ियों को एक अच्छा मंच प्रदान कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप हर साल तीन-चार खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News