टीम साईं की रसोई ने पेश की सामाजिकता की मिसाल:जरूरतमंद परिवार की बेटी को दिया शादी का सामान; बारात को खाना खिलाने के लिए परेशान था परिवार

Feb 2, 2026 - 01:30
 0  0
टीम साईं की रसोई ने पेश की सामाजिकता की मिसाल:जरूरतमंद परिवार की बेटी को दिया शादी का सामान; बारात को खाना खिलाने के लिए परेशान था परिवार
सामाजिक काम में हमेशा आगे रहने वाली साईं की रसोई ने नई प्रेरणा और नई मिसाल दी है। साईं की रसोई टीम ने इस बार एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में मदद की है। जरूरतमंद मां की बेटी की शादी में दिये जाने वाले घरेलू सामान और भोज सामग्री उपलब्ध करवा किया है। शादी का सामान और भोज सामग्री उपलब्ध करवाने वालों का जरूरतमंद मां ने खुशी के आंसुओं को अपनी आंखों में समेटे धन्यवाद किया है। दरअसल टीम को जानकारी मिली कि मालीनगर समस्तीपुर का एक जरूरतमंद परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए परेशान है। लड़का तैयार था, लेकिन लड़की के परिजनों के पास इतने पैसे नहीं थे की बेटी को जरुरी सामान और बारात को भोजन कराएं। साड़ी, बर्तन सेट, श्रृंगार का सामान दिया साईं की रसोई टीम को जानकारी मिली तो इस जरूरतमंद परिवार को बुलाकर बेटी की शादी में होने वाले खर्च को वहन किया और उपहार स्वरूप आवश्यक सामग्री प्रदान की। टीम ने शादी के लिए साड़ी, बर्तन सेट, श्रृंगार का सामान, आयरन, पंखा, चुनरी, पर्स, गला सेट, ट्रॉली सहित अन्य आवश्यक सामग्री दीया है। टीम के संस्थापक और खाद्य मंत्री पंकज कुमार ने कहा कि बेटी की शादी किसी एक परिवार की जवाबदेही नहीं, बल्कि एक सजग और जागरूक समाज की जिम्मेवारी है। मदद करना काफी पुण्य का काम जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में मदद करना काफी पुण्य का काम है। जब जरूरतमंद परिवार का पता चला तो पूरे समाज ने लड़की की शादी के लिए जरूरत का सामान इकट्ठा करने का बीड़ा उठाया और काफी अच्छे संख्या में आम जनसहयोग से जरूरतमंद परिवार के बेटी की शादी में मदद करने का काम किया। बेटी की शादी में मदद करना काफी अच्छा काम होता है। सभी लोगों को आसपास के जरूरतमंद परिवार की मदद करना चाहिए। टीम के सदस्य रौनक अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, सुमित कुमार और ज्ञान सिंह ने बताया कि लड़की को साड़ी, बर्तन, श्रृंगार का सामान, आयरन, पंखा, चुनरी, पर्स, गला सेट, ट्रॉली व करीब 100 लोगों का भोजन सामग्री सहित काफी मात्रा में समान दिया गया है जो निश्चित रूप से बेटी की शादी में मददगार साबित होगी। इतनी सारी सामग्री पाकर लड़की के परिवार वाले काफी खुश होकर रसोई से विदा हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News