2 केंद्रीय मंत्री, सांसद सहरसा में करेंगे जनसभा:महिषी विधानसभा में NDA प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे प्रचार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Oct 25, 2025 - 12:30
 0  0
2 केंद्रीय मंत्री, सांसद सहरसा में करेंगे जनसभा:महिषी विधानसभा में NDA प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे प्रचार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सहरसा में आज दो केंद्रीय मंत्री और एक सांसद चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतन राम माझी, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और पश्चिम चंपारण के बीजेपी सांसद संजय जायसवाल महिषी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। यह जनसभा महिषी विधानसभा क्षेत्र के नवहट्टा प्रखंड स्थित राम संपोषित उच्च विद्यालय प्रांगण में आयोजित की जाएगी। सभा शनिवार दोपहर 1 बजे शुरू होगी। गुंजेश्वर साह के पक्ष में वोट देने की करेंगे अपील महिषी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के निवर्तमान विधायक गुंजेश्वर साह जदयू के प्रत्याशी के रूप मे चुनावी मैदान में हैं। दो केंद्रीय मंत्री और एक सांसद गुंजेश्वर साह के पक्ष में मतदाताओं से वोट देने की अपील करेंगे। चुनावी सभा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभास्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News