शेखपुरा में लोडेड पिस्तौल बरामद,2 युवक फरार:पेट्रोलिंग टीम को देख फेंका वेपन,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Oct 23, 2025 - 16:30
 0  0
शेखपुरा में लोडेड पिस्तौल बरामद,2 युवक फरार:पेट्रोलिंग टीम को देख फेंका वेपन,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
शेखपुरा। नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को शेखपुरा-शेखोपुर सराय मुख्य सड़क मार्ग पर मटोखर दह के पास से 1 लोडेड पिस्तौल और 1जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में अज्ञात दो बाइक सवार युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि, ASI जय कुमार यादव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मटोखर सड़क मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान शेखोपुर सराय की ओर से बिना नंबर की एक बाइक पर सवार 2 युवक शेखपुरा शहर की ओर आ रहे थे। भागते हुए युवको ने फेंका हथियार पुलिस की गश्ती वाहन को देखते ही बाइक सवार दोनों युवक पीछे मुड़कर भागने लगे। भागने के क्रम में बाइक पर सवार एक युवक ने पहाड़ी के समीप झाड़ी में लोडेड पिस्तौल फेंक दी। पुलिस टीम ने युवकों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वे बाइक लेकर भागने में सफल रहे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले का अनुसंधान पदाधिकारी पुलिस सब इंस्पेक्टर विनय कुमार को बनाया गया है। पुलिस ने फरार हुए दोनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News