शिवहर में मेरा युवा भारत ने अभियान चलाया:छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, महिलाओं के स्वास्थ्य पर जोर दिया गया
शिवहर जिले के मेरा युवा भारत के तत्वावधान में बुधवार को पिपरारी कौशल विकास केंद्र में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान का आयोजन किया गया। इस इस अभियान का हिस्सा रही मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक आरती सिंह के नेतृत्व में यह अभियान का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना है। छात्राओं ने बताया कि एक स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और अंततः एक विकसित राष्ट्र की नींव रखती है। 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' का नारा इसी महत्वपूर्ण संदेश पर केंद्रित है। यह नारा दर्शाता है कि स्वस्थ महिलाएं ही एक सशक्त परिवार और समृद्ध राष्ट्र का आधार होती हैं। यह भारत सरकार के एक अभियान का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को बेहतर बनाना है। इस नारे के माध्यम से यह संदेश दिया जाता है कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, ताकि वे परिवार की देखभाल कर सकें और उसे मजबूत आधार प्रदान कर सकें। इस अभियान के तहत यह भी बताया गया कि 'स्वास्थ्य ही शक्ति है', क्योंकि एक स्वस्थ महिला अपने परिवार को स्वस्थ और खुशहाल रख सकती है। 'सशक्त परिवार की कुंजी' महिला का स्वास्थ्य ही है, जो परिवार को मजबूती देता है। अंततः, 'विकसित राष्ट्र का आधार' सशक्त परिवार ही होते हैं, जिससे राष्ट्र भी मजबूत और समृद्ध बनता है। इस अवसर पर सिकंदर कुमार, उज्जवल कुमार, दीपक कुमार, केशव कुमार, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी और काजल कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं इस अभियान का हिस्सा रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0