शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू:राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया स्वागत, कहा-अन्य भर्तियों में भी लागू होने की उम्मीद

Aug 5, 2025 - 16:30
 0  0
शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू:राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया स्वागत, कहा-अन्य भर्तियों में भी लागू होने की उम्मीद
शेखपुरा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ ने बिहार सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने के फैसले का स्वागत किया। मंगलवार को शहर के दल्लू चौक स्थित एक निजी सभागार में आयोजित इस वार्ता में नाथ ने कहा कि पार्टी के बाल्मीकि नगर शिविर में पारित 14 मांगों में से 3 मांगें सरकार ने स्वीकार कर ली हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में लगभग 5 लाख 65 हजार शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से करीब 65 हजार शिक्षक दूसरे राज्यों से हैं। इससे बिहार के अभ्यर्थी नौकरियों से वंचित रह जाते हैं। शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू होने से अन्य भर्तियों में भी इसका रास्ता खुलेगा। आत्मनिर्भर बन सकेंगे बिहार के छात्र जीतेन्द्र नाथ ने कहा कि बिहार में पलायन एक गंभीर मुद्दा है। डोमिसाइल नीति आने वाले समय में इस समस्या के समाधान में कारगर साबित होगी। साथ ही छात्र क्रेडिट लिमिट को 10 लाख तक करने से बिहार के छात्र आत्मनिर्भर बनेंगे। इससे उच्च शिक्षा हासिल करने का रास्ता प्रशस्त होगा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की दूरगामी सोच की सराहना की। उनके अनुसार कुशवाहा हमेशा जनहित में कठोर कदम उठाते रहे हैं। उनके प्रयासों से ही शेखपुरा सहित बिहार के कई जिलों में केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता सुगम हुआ है। जिला मुख्यालय में ही जमीन आवंटित करने की मांग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग की है कि केंद्रीय विद्यालय के लिए शेखपुरा जिला मुख्यालय में ही जमीन आवंटित की जाए। इससे सभी शेखपुरा जिलावासियों को लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष पप्पू राज मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव राहुल कुमार, प्रखंड अध्यक्ष गोरेलाल कुशवाहा, प्रदेश सचिव प्रमोद यादव, प्रदेश महासचिव राजेश रंजन उर्फ़ गुरु जी, नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी प्रेम गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News