शंभूगंज में मां के श्राद्ध के बाद भाइयों में विवाद:खर्च के हिसाब को लेकर मारपीट, भाई और भाभी जख्मी; शिकायत दर्ज

Sep 12, 2025 - 04:30
 0  0
शंभूगंज में मां के श्राद्ध के बाद भाइयों में विवाद:खर्च के हिसाब को लेकर मारपीट, भाई और भाभी जख्मी; शिकायत दर्ज
बांका जिले में शंभूगंज थाना क्षेत्र के छत्रहार गांव में भाइयों के बीच हुए विवाद में एक दंपति जख्मी हो गए। गुरुवार को विभूति राय और उनके भाई विमल राय के बीच मारपीट हुई। इस घटना में विभूति राय और उनकी पत्नी जुली राय को चोटें आईं। घटना की जड़ में दोनों भाइयों की मां का श्राद्ध कर्म है। श्राद्ध के बाद खर्च का हिसाब-किताब करते समय दुकानदार का बकाया पैसा देने को लेकर विवाद शुरू हुआ। यह विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में कराया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विभूति राय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने विमल राय, उनकी पत्नी ऊषा राय और उनके बेटे उज्जवल व विनीत पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं विमल राय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। शंभूगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News