पूर्णिया में कटिहार के युवक की मौत:स्नान करने के दौरान सौरा नदी में डूबने से गई जान, 16 घंटे बाद NDRF ने शव निकाला बाहर

Sep 12, 2025 - 08:30
 0  0
पूर्णिया में कटिहार के युवक की मौत:स्नान करने के दौरान सौरा नदी में डूबने से गई जान, 16 घंटे बाद NDRF ने शव निकाला बाहर
पूर्णिया के सौरा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से हादसा हुआ है। 16 घंटे बाद शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कटिहार जिले के सिरसा गांव के चंदन उरांव(25) के तौर पर हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बसंतबाग सिटी की है। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले चंदन की शादी हुई थी। 2 साल का एक बच्चा है। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल आ गया था। पत्नी और बच्चों के साथ यहीं रहता था। बुधवार को सौरा नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद सांसद पप्पू यादव तक प्रतिनिधियों के जरिए बात पहुंचाई। जांच में जुटी पुलिस सांसद ने सदर SDO और पूर्णिया पूर्व के सीओ से बात करके बायसी से NDRF की टीम मंगवाई। 16 घंटे की मशक्कत के बाद डेड बॉडी को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया। हादसे की सूचना पर सांसद प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News