मिथिलापुरी तीर्थ में भगवान नमिनाथ का उत्सव मनाया

Sep 13, 2025 - 04:30
 0  0
मिथिलापुरी तीर्थ में भगवान नमिनाथ का उत्सव मनाया
भास्कर न्यूज |सीतामढ़ी सुरसंड प्रखंड स्थित मिथिलापुरी तीर्थ में जैन धर्म के 21वें तीर्थंकर नमिनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के दौरान सामूहिक कलशाभिषेक, 11 दीपकों से आरती और भक्ति संध्या का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मंगल पाठ किया और धर्म लाभ अर्जित किया। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के अद्भुत वातावरण में आयोजित इस महोत्सव में जैन धर्मावलंबियों ने भाग लिया। तीर्थ परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। मंत्रोच्चार से वातावरण अलौकिक प्रतीत हो रहा था। प्रातः काल मंगल ध्वनि के साथ चतुर्थ कालीन सम भगवान नमिनाथ स्वामी का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि पूर्वक पावन वातावरण में संपन्न हुआ। मौके पर बिहार स्टेट दिगम्बर जैन क्षेत्र कमिटी के मानद मंत्री पराग जी जैन ने बताया कि गर्भ कल्याणक, भगवान के जीवन की वह पावन घड़ी है, जब वे संसार कल्याण हेतु गर्भ में अवतीर्ण हुए। इस प्रसंग के स्मरण मात्र करते ही श्रावक- श्राविकाओं को आत्मकल्याण का संदेश मिलता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News