भोजपुर में बड़े भाई के सामने छोटे की हत्या:अपराधियों ने करीब से मारी चार गोली, मर्डर केस में जेल जा चुका है; पाटीदार से जमीन का विवाद था
भोजपुर में बड़े भाई के सामने अपराधियों ने छोटे भाई की हत्या कर दी। काफी करीब से 4 गोली मारी है। एक गोली दाहिने साइड सीने, दूसरा पेट पर नाभि के ऊपर, तीसरा दाहिने पंजरी और चौथी पीठ पर लगी है। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों भाई एक साथ नाटक देखने गए थे। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन गांव की है। मृतक की पहचान बजेन गांव वार्ड 2 निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र चंदन कुमार(28) के तौर पर हुई। चंदन गांव पर ही रहकर खेती करता था। हत्या मामले में आरोपी है। एक साल पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था। तीन साल से पाटीदार से जमीन का विवाद चल रहा था। 2022 में पाटीदार धर्मदेव सिंह के पुत्र उपेन्द्र सिंह की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में चंदन आरोपी था। आशंका है कि उसी हत्या के प्रतिशोध में वारदात को अंजाम दिया गया है। 2 लोगों ने पकड़कर गोली मारा बड़े भाई विनोद कुमार ने बताया कि करीब ढाई-तीन साल पहले सत्येंद्र सिंह से झगड़े के दौरान मारपीट हुई थी। जिसमें धर्मदेव सिंह के पुत्र उपेन्द्र सिंह की मौत हो गई थी। मेरे भाई को इस मामले में आरोपी बनाया था। वो जेल भी गया था। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार की रात गांव में घर से सौ मीटर दूर गोवर्धन पूजा पर कार्यक्रम हो रहा था। दोनों भाई नाटक देख रहे थे। पहला पार्ट खत्म होने के बाद चंदन पेशाब करने के लिए बाहर गया हुआ था। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उसे पकड़ लिया। फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर आया। देखा कि 2 लोगों ने उसे पकड़ रखा। 2 लोग गोली चला रहे है। एक को मैंने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भाग निकला। मौके पर ही भाई ने दम तोड़ दिया। गांव के ही पप्पू ,अजीत, संजीत, गौरी शंकर और सत्येंद्र सिंह पर झगड़ा करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा राजू , अजीत, गौरी शंकर और संजीत पर हत्या का आरोप लगाया है। विनोद कुमार ने कहा कि दो वर्ष साल पहले बाबुबांध पंचायत के मुखिया संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें राजू का नाम आया था। उस मामले में वह जेल भी गया था और जमानत पर बाहर आया है। घर में कोहराम मचा मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में मां विमला देवी, पत्नी प्रियंका देवी, एक बेटी सृष्टि कुमारी और बेटा शुभम कुमार है। इस घटना के बाद मृतक की मां विमला देवी, पत्नी प्रियंका देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0