भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर:हादसे के बाद परिजनों के साथ आरोपी अस्पताल पहुंचा, मौत के बाद मौके से फरार

Sep 5, 2025 - 12:30
 0  0
भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर:हादसे के बाद परिजनों के साथ आरोपी अस्पताल पहुंचा, मौत के बाद मौके से फरार
भागलपुर ने तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजनों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर दिया। लेकिन परिजन प्राइवेट लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सफीफ मंसूरी की पत्नी सोनिया खातून(45) के तौर पर हुई है। गांव के युवक चंदन कुमार ने बाजार से घर लौटते समय टक्कर मारी थी। जानकारी के मुताबिक चंदन ने ही प्राइवेट अस्पताल में महिला को एडमिट कराया था। मौत के बाद वो फरार हो गया। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के बैजाचक गांव की है। जांच में जुटी पुलिस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के देवर मोहम्मद अली ने बताया कि भैया मुंबई में मजदूरी करते हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News