बेगूसराय में सभी 7 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी:साहेबपुर कमाल से आरजेडी के संत्तानंद संबुद्ध, तेघड़ा से एनडीए के रजनीश कुमार आगे

Nov 14, 2025 - 09:30
 0  0
बेगूसराय में सभी 7 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी:साहेबपुर कमाल से आरजेडी के संत्तानंद संबुद्ध, तेघड़ा से एनडीए के रजनीश कुमार आगे
बेगूसराय के 7 विधानसभा सीट के वोटों की काउंटिंग जिला मुख्यालय के बाजार समिति में जारी है। 7 विधानसभा क्षेत्र के लिए काउंटिंग हॉल में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। सबसे पहले वैलेट पेपर के मतों की गिनती हुई। उसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती की जा रही है। बैलेट पेपर के मतों का परिणाम 9 बजे तक घोषित कर दिए जाने की संभावना है। उसके बाद 10:00 बजे से ईवीएम का रुझान आना शुरू हो जाएगा। सबसे पहले आएगा साहेबपुर कमाल विधानसभा का परिणाम बेगूसराय के सभी सात विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाया गया है। जिसमें सबसे पहले साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र का परिणाम घोषित किया जाएगा। जबकि सबसे अंतिम में मटिहानी विधानसभा क्षेत्र का परिणाम घोषित होगा। साहेबपुर कमाल के बाद तेघड़ा विधानसभा, चेरिया बरियारपुर विधानसभा, बखरी (सु.) विधानसभा, बछवाड़ा विधानसभा और बेगूसराय विधानसभा का चुनाव परिणाम सामने आएगा। मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। बाजार समिति परिसर में कड़ी जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा और किसी के भी मोबाइल ले जाने पर रोक रहेगी। कोई भी आपत्तिजनक सामान या नशीला पदार्थ भी लोग नहीं ले जा सकेंगे। शहर की ओर से आने वाले लोगों को पनहांस चौक और उत्तर से आने वाले लोगों को बेगूसराय सदर ब्लाक के सामने रोक दिया जाएगा। बड़े चेहरों में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे, खेल मंत्री, पूर्व मंत्री के बेटे शामिल बेगूसराय में कुल 14 लाख 93 हजार 32 वोटरों ने 73 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद किया है। जिसमें बिहार सरकार की खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के बेटे सुशील कुमार, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के बेटे अभिषेक आनंद, गिरिराज सिंह के करीबी रिश्तेदार कुंदन कुमार, पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव के बेटे सत्तानंद संबुद्ध की प्रतिष्ठा दांव पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News