'बिहार की राजनीति देश को दिशा देती है':बिहिया में धर्मेंद्र प्रधान बोले- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सीट सुरक्षित नहीं है, ये कौन सा गठबंधन है

Oct 19, 2025 - 08:30
 0  0
'बिहार की राजनीति देश को दिशा देती है':बिहिया में धर्मेंद्र प्रधान बोले- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सीट सुरक्षित नहीं है, ये कौन सा गठबंधन है
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सियासी माहौल पूरी तरह गरमाने लगा है। नामांकन की मियाद खत्म होते ही राष्ट्रीय नेताओं का प्रदेश दौरा शुरू हो गया है। शनिवार को बीजेपी के बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बिहियां पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, जयघोष और फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर शाहपुर विधानसभा से एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी राकेश रंजन उर्फ राकेश ओझा ने धर्मेंद्र प्रधान को शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया। मंच पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता भुअर ओझा, विकास ओझा, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय पदाधिकारी और एनडीए समर्थक मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बिहार में विकास और सुशासन की गारंटी केवल एनडीए के पास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में शिक्षा, सड़क, बिजली और रोजगार के क्षेत्र में ठोस काम किया है। बिहार की राजनीति देश को प्रभावित करती है धर्मेंद्र प्रधान ने ओझा परिवारों को एकजुट होने पर कहा कि कल रात फोटो देखने के बाद पता चल गया है कि शाहपुर से बीजेपी को हराने वाला कोई नहीं है। बिहार अपने लिए नहीं सोचता है, बिहार सदैव देश के लिए सोचता है। यहां की राजनीति देश को प्रभावित करती है। बिहार की राजनीति देश को दिशा दर्शाती है। 2045 में देश एक महाशक्ति में प्रवर्तित होने वाला है। एक विकासशील देश में गिनती होगा। आने वाले पांच सालों के अंदर आरा जिला देश की अग्रणी आर्थनेटिक केंद्र हो जाएगा। पिछले 20 सालों में NDA सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व के कारण यहां विकास का काम करके दिखाया। इनके नेतृत्व के कारण विकास की नई परिभाषा बनाई है। पूरे देश में विकास का काम हो रहा है। क्या बिहार के नौजवान बाहर जाकर मेहनत करके दूसरे राज्यों को अर्थ को ठीक करेगा,यहां का ठीक नहीं करेगा। अभी अवसर आया एक स्थिर एवं स्थाई NDA की सरकार बनाने का। इस विकास के गद्दी को और तेजी देना है। राजनीति समीकरण हमारे पक्ष में है। प्रचंड बहुमत के साथ NDA की सरकार बनानी है प्रदेश प्रभारी ने आगे कहा कि बिहार में आते-आते देखा कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष की सीट पर लालटेन(राजद) पहुंच गया और जला दिया। ये लोग कहते हैं कि हमलोग महागठबंधन है। जब प्रदेश अध्यक्ष की सीट सुरक्षित नहीं है तो कौन सा गठबंधन। ये लूट राज एवं जंगलराज उनका प्रयास है। हमें बिहार को उनसे बचाना है। बिहार को बचाने को लिए इस बार प्रचंड बहुमत के साथ NDA की सरकार बनानी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ परिवार और सत्ता की राजनीति करते हैं, जबकि एनडीए जनता की सेवा और विकास की राजनीति करता है। धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताएं और शाहपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश रंजन को भारी मतों से विजयी बनाएं। सभा के दौरान माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा रहा। समर्थक मोदी-नीतीश जिंदाबाद और अबकी बार एनडीए सरकार के नारों से उत्साह भरते दिखे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News