बड़हरा की जनता अब बदलाव चाहती है-रणविजय सिंह:जनसभा में कहा–इसबार विकास बनाम वादाखिलाफी वोट करेंगे लोग, सेवा के लिए मैदान में उतरे

Oct 26, 2025 - 12:30
 0  0
बड़हरा की जनता अब बदलाव चाहती है-रणविजय सिंह:जनसभा में कहा–इसबार विकास बनाम वादाखिलाफी वोट करेंगे लोग, सेवा के लिए मैदान में उतरे
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भोजपुर में प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रणविजय सिंह लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं और गांव-गांव जाकर अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को उन्होंने छोटका लहौर गांव में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सभा में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। रणविजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव विकास बनाम वादाखिलाफी का है। बड़हरा की जनता ने वर्षों तक नेताओं पर भरोसा किया, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ उपेक्षा मिली। अब जनता बदलाव चाहती है, और यह बदलाव जनता के सहयोग से ही संभव होगा। जनता की सेवा के लिए मैदान में उतरे उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल के दबाव में नहीं, बल्कि जनता की सेवा भावना से चुनावी मैदान में उतरे हैं। मेरे लिए जनता ही मेरी पार्टी है, और जनता का विकास ही मेरा उद्देश्य है। निर्दलीय प्रत्याशी ने वादा किया कि जीतने के बाद क्षेत्र के सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़हरा विधानसभा अब नई सोच और साफ-सुथरी राजनीति की ओर बढ़ रही है। सभा के दौरान ग्रामीणों ने रणविजय सिंह का जोरदार स्वागत किया। तालियों और नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, युवा और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने अपने समर्थन का आश्वासन दिया। जनसभा के अंत में रणविजय सिंह ने लोगों से अपील की कि वे विकास, ईमानदारी और जनसेवा के आधार पर मतदान करें, ताकि क्षेत्र को नई दिशा मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News