बच्चे के चॉकलेट का डब्बा छूने पर विवाद:सुपौल में 2 पक्ष में लाठी-डंडे और तलवार से हमला, 12 लोग जख्मी

Sep 13, 2025 - 08:30
 0  0
बच्चे के चॉकलेट का डब्बा छूने पर विवाद:सुपौल में 2 पक्ष में लाठी-डंडे और तलवार से हमला, 12 लोग जख्मी
सुपौल में शुक्रवार को सिकंदर यादव की दुकान पर एक बच्चे के चॉकलेट का डब्बा छूने को लेकर विवाद शुरू हुआ। शुरुआत में बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ों की दखलंदाजी से बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और रॉड लेकर आमने-सामने आ गए। इस झड़प में 13 लोग घायल हुए। घायलों को पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी विशनपुर पंचायत की है। घायलों में देवदत पासवान (60), सिकंदर यादव (60), देखना रानी यादव (35), मुकेश यादव (25), महेंद्र पासवान (50), शुभम पासवान (40), संतोष पासवान (50) शामिल हैं। इसके अलावा बूचनी देवी (50), कबूतरी देवी (50), लालदेवी (60), रंजू देवी (30), सोनी देवी (22) और राम पासवान (23) भी घायल हुए हैं। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। तलवार से वार कर लोगों को किया जख्मी वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि दुकान से उधार नहीं देने पर कुछ लोगों ने तलवार से वार कर कई लोगों को जख्मी कर दिया है। बार-बार इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति की जा रही है। एक दिन पहले भी मारपीट हुई थी। गांव में पुलिस बल तैनात घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है और दोनों पक्षों से लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं, गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक छोटे से विवाद को लेकर इतनी बड़ी मारपीट होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News