प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर खूब बरसे लोजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बिहार में जंगलराज कायम है - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के 10 दिसम्बर को आगमन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा।प्रेस वार्ता में प्रधान महासचिव संजय पासवान,रामविलास पासवान स्मृति मंच के नवादा लोकसभा प्रभारी चंद्रमौली सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजवल्लभ पासवान, प्रमोद पासवान व अन्य शामिल रहे।
What's Your Reaction?