जयकुमार यादव हत्याकांड में बड़ी कामयाबी:मधेपुरा और सहरसा से तीन अंतरजिला शूटर गिरफ्तार, जमीन से बरामद हुआ हत्या में इस्तेमाल कट्टा

Sep 12, 2025 - 12:30
 0  0
जयकुमार यादव हत्याकांड में बड़ी कामयाबी:मधेपुरा और सहरसा से तीन अंतरजिला शूटर गिरफ्तार, जमीन से बरामद हुआ हत्या में इस्तेमाल कट्टा
अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र में 29 अगस्त को भूमि विवाद में हुई दोहरी हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य शूटर सहित तीन अंतरजिला बदमाशों को मधेपुरा और सहरसा से गिरफ्तार किया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, एक खोखा और चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। भूमि विवाद में दोहरी हत्या से सनसनी 29 अगस्त की रात भरगामा थाना क्षेत्र के नवटोली धनेश्वरी वार्ड 13 में पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई थी। इस दौरान एक पक्ष के जयकुमार यादव (पिता- विष्णुदेव यादव) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे पक्ष के नयन यादव (पिता- योगानंद यादव) को जिंदा जला दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद भरगामा पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी (306/25 व 307/25) दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती कार्रवाई में नयन यादव हत्या कांड के मुख्य आरोपी गुड्डु यादव सहित दो आरोपियों तथा जयकुमार यादव हत्या कांड के आरोपित सौरव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। तकनीकी साक्ष्य से तीन शूटर पकड़े गए घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ फारबिसगंज मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में भरगामा और रानीगंज थानाध्यक्षों के साथ डीआईयू की टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने जयकुमार यादव हत्या मामले में शामिल तीन हायर शूटरों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा निवासी मनु यादव (21), रूपक कुमार (पिता- कैलाश यादव) और मधेपुरा जिले के अरार थाना क्षेत्र के रेथाना निवासी अमित कुमार यादव (18) शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। मनु यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा धनेश्वरी नहर के पास मिट्टी में दबा मिला। बरामदगी के बाद भरगामा थाना में नया केस (316/25) दर्ज किया गया। आपराधिक इतिहास भी आया सामने एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों शूटर का आपराधिक इतिहास रहा है। मनु यादव पर बसनही थाना में कांड संख्या 14/25 दर्ज है। रूपक कुमार पर सौरबजार थाना में कांड संख्या 395/23 दर्ज है। अमित कुमार यादव पर सोनवर्षा राज थाना में कांड संख्या 288/23, बसनही थाना में 14/25 व सौरबजार थाना में 395/23 दर्ज हैं। टीम को मिली सफलता गिरफ्तारी में डीआईयू टीम के साथ भरगामा थानाध्यक्ष पुनि राजेश कुमार, रानीगंज थानाध्यक्ष पुनि रविरंजन सिंह, पुअनि सोनू कुमार और पुअनि गुड्डू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी ने कहा कि जयकुमार यादव हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News