खगड़िया में DM ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण:पूछे रसायन और गणित के प्रश्न, शिक्षकों को दी एक हफ्ते की मोहलत

Sep 11, 2025 - 20:30
 0  0
खगड़िया में DM ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण:पूछे रसायन और गणित के प्रश्न, शिक्षकों को दी एक हफ्ते की मोहलत
खगड़िया के जिला अधिकारी नवीन कुमार ने गुरुवार को अलौली प्रखंड में स्थित विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय छत्रपति में छात्रों की कम उपस्थिति देखकर उन्होंने सीधे बच्चों से संवाद किया। डीएम ने कक्षा 9 के विद्यार्थियों से रसायन विज्ञान में मूलक से संबंधित प्रश्न पूछे। गणित में माध्य, माध्यिका और बहुलक से जुड़े सवाल दिए। कुछ छात्रों ने सही उत्तर दिए, लेकिन अधिकांश छात्र जवाब नहीं दे पाए। इस स्थिति को देखते हुए जिला अधिकारी ने रसायन विज्ञान और गणित के शिक्षकों को एक सप्ताह का समय दिया। उन्होंने कहा कि इन विषयों को छात्रों को अच्छी तरह से पढ़ाया जाए। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि एक सप्ताह बाद पुनः जांच की जाए। यदि बच्चों की शैक्षणिक प्रगति नहीं दिखती है तो संबंधित शिक्षक का वेतन रोका जाएगा। डीएम ने कहा कि कोई भी बच्चा पढ़ाई में कमजोर नहीं होता। बस उन्हें सरल तरीके से समझाने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं। तभी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने अस्पतालों और महादलित टोलों का भी दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News