सीतामढ़ी में पछुआ हवा से बढ़ी ठंड:उत्तर बिहार में 21 दिसंबर तक दिन में साफ रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव

Dec 18, 2025 - 13:30
 0  0
सीतामढ़ी में पछुआ हवा से बढ़ी ठंड:उत्तर बिहार में 21 दिसंबर तक दिन में साफ रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव
उत्तर बिहार के जिलों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 21 दिसंबर तक पूरे उत्तर बिहार में मौसम साफ और शुष्क बने रहने का अनुमान है। इस दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छा सकता है, जबकि दिन में धूप खिली रहेगी। सीतामढ़ी में पछुआ हवा चलने के कारण सुबह-शाम कनकनी महसूस हो रही है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। औसतन 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल सकती है, जिससे रात के समय ठंड और बढ़ेगी। कुछ क्षेत्रों में पुरवा हवा चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने बताया कि 20 से 21 दिसंबर के आसपास कुछ क्षेत्रों में पुरवा हवा चलने की भी संभावना है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत के बीच रह सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम तापमान 25.2 तथा न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना पछुआ हवा के कारण रात में ठंड अधिक महसूस की जा रही है। आने वाले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ठंड के कारण सुबह के समय सड़कों पर चहल-पहल कम देखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News