सही लोगों के चयन के लिए मतदान जरूरी

Oct 19, 2025 - 04:30
 0  0
सही लोगों के चयन के लिए मतदान जरूरी
पूर्णिया| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्णिया द्वारा विधानसभा को लेकर ठाकुर रामेश्वर सिंह सभागार, थाना चौक में युवा शंखनाद सह युवा मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अभाविप की प्रांत सहमंत्री समीक्षा यदुवंशी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि विकसित बिहार के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें तथा सशक्त लोकतंत्र हेतु शत-प्रतिशत मतदान करें और दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। ताकि देश के लोकतंत्र में युवाओं की मजबूत भागीदारी हो सके। वहीं मौके पर संघ के विभाग प्रचारक रोशन राणा ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है राष्ट्र निर्माण के लिए सही लोगों का चयन हो सके इसके लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है। विभाग संयोजक नीतीश निक्कू ने कहा कि हम युवा ही इस देश के कर्णधार हैं और उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए कहा की जिस ओर जवानी चलती है, उसे और जमाना चलता है इसीलिए हम युवाओं की दावेदारी और भागीदारी दोनों सुनिश्चित होनी चाहिए और आगामी बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव को हम लोग लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मनाए और आसपास के जितने भी मतदाता हैं उन सब से आग्रह करें कि वह सभी अपने घरों से निकलकर सत्य प्रतिशत मतदान करें। कार्यक्रम में डॉ निखिल कुमार, गणेश मुर्मू, दीपक चौधरी, साजन कुमार, विशाल कुमार, पूर्णिया नगर अध्यक्ष डॉ नवनीत कुमार, नगर मंत्री आर्यन राज, दीपेश कुमार, संयोजक रोहित कुमार, भारत कुमार, विजय कुमार, दीपक योगी उपस्थिति रहे। बीकोठी| ओरलाहा पंचायत के उपसरपंच 51 वर्षीय राम विलास मंडल का शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पुत्र फंटूस कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सांस लेने में परेशानी आने से पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को करीब 12:30 बजे दिन में उनका निधन हो गया। अपने पीछ तीन लड़का समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका शनिवार को शाम में दाह संस्कार किया गया। मुखिया उदित कुमार, राजीव पासवान आदि दर्जनों ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त की। मीरगंज| नगर पंचायत मीरगंज के खेदलीचक वार्ड 3 के रहने वाले सुमन मंडल का 10 वर्षीय बेटे रूपेश कुमार पिछले बुधवार दिन करीब 11 बजे अपने चार दोस्तों के साथ बरहकोना कोसी नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान रूपेश गहरे पानी में चला गया और डूबने से लापता हो गया था। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगातार किशोर की खोज तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो रोककर बुला हाल है।लापता रूपेश दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके लापता होने के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां-बाप की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खोज अभियान को और तेज किया जाए तथा आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश की जाए ताकि बालक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। वहीं एसडीआरएफ टीम लगातार कोसी नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चलता है और जब तक रूपेश का पता नहीं चलता, खोजबीन जारी रहेगी। किशनगंज | वाहन जांच के दौरान टाउन थाना पुलिस ने कार से 7.20 लाख रुपए बरामद किया है। रामपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान कार सवार रूईधासा निवासी धनंजय जायसवाल के पास से रुपए से भरा बैग बरामद किया गया। बरामद राशि के संबंध में धनंजय कागजात नहीं दिखा पाए। पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया है। अररिया| रविवार सुबह 9 से 10 बजे तक मेंटिनेंस कार्य को लेकर 11 केवी मार्केट फीडर, न्यू फीडर व 11 केवी टाऊन फीडर बंद रहेगा। जिसके कारण एक घन्टे तक शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा। यह जानकारी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने दी है।उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध है दैनिक कार्य को 9 बजे से पहले कर ले।साथ ही आश्रम फीडर को भी ट्रीमिंग करने के लिए एक घंटा बिजली आपूर्ति बंद किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News