बीएमडब्ल्यू की 10 गाड़ियां बिकीं इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार जबर्दस्त रहा। शुरुआती कीमत 1 लाख 24 हजार रहा। शोरूम के मालिक अमरजीत कुमार ने कहा कि डिमांड अधिक होने से गाड़ियों की आपूर्ति नहीं हो पाई। बहुत ग्राहक वेटिंग में रह गए। मर्सिडीज बेंज की करीब 1 करोड़ 4 लाख की 15 गाड़ियां बिकीं। वहीं बीएमडब्ल्यू की 10 गाड़ियां रांची से बिहार के लोगों ने खरीदी। शक्ति सिंह ने बताया कि इसकी ऑन रोड कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख है। सबसे महंगी बीएमडब्ल्यू की 12 बाइक 30 लाख में बिकीं। रांची शोरूम के इमरान ने बताया कि बिहार के लिए पांच ऑडी कार की डिलिवरी हुई, जिसकी ऑन रोड कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख है। सबसे सस्ती कार 5 लाख 50 हजार और बाइक 85 हजार में बिकी। पटना में दोपहिया-चारपहिया मिला कर 15 हजार गाड़ियां बिकीं, इलेक्ट्रिक की डिमांड ज्यादा रही सबसे महंगा टीवी 7.50 लाख का सोना-चांदी के दाम इस बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहने के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोना-चांदी के सिक्के, डायमंड ज्वेलरी और सिल्वर आइटम्स की अच्छी मांग रही। पटना में करीब 8 हजार सोने के सिक्के और 50 हजार चांदी के सिक्के बिके। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शहर के छोटे-बड़े ज्वेलरी शोरूम में 1000 किलो चांदी का सिक्का, बर्तन और 250 किलो सोने की ज्वेलरी बिकी। वेडिंग सेट हार 38 लाख से 70 लाख तक की बिकी। तनिष्क के उमेश टेकरीवाल ने बताया कि इस बार चांदी का 10 ग्राम का सिक्का 2100 रुपए में बिका। वहीं 4 से 5 ग्राम की ईयर रिंग, फिंगर रिंग और 5 से 10 ग्राम की सोने की चेन की डिमांड अधिक रही। पटना | धनतेरस पर पटना के बाजार में जबर्दस्त रौनक रही। सोने-चांदी के आभूषण, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खूब बिक्री हुई। दोपहिया और चारपहिया मिला कर 15 हजार गाड़ियों की बिक्री हुई। इलेक्ट्रानिक्स बाजार सुबह से देर रात तक गुलजार रहा। सबसे महंगा टीवी 7 लाख 50 हजार और सबसे सस्ता 12 हजार में बिका। आदित्य विजन के अनुज सिंह ने बताया कि इस बार 55 इंच के टीवी और फ्रिज की बिक्री अधिक हुई। सबसे महंगा फ्रिज 3 लाख 50 रुपए में बिका।