बागी हुईं RJD नेता रितु जायसवाल, निर्दलीय लड़ेंगी:X पर लिखा- परिहार छोड़ना मंजूर नहीं; राजद ने रामचंद्र पूर्वे की बहू को दिया टिकट
महागठबंधन में खींचतान जारी है। सीट शेयरिंग पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। अब घटक दलों की अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आने लगी है। कांग्रेस के बाद राजद में टिकट बंटवारे पर असंतोष है। टिकट कटने से नाराज राजद नेता रितु जायसवाल ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीतामढ़ी की परिहार सीट से निर्दलीय लड़ने की घोषणा की है। रितु जायसवाल ने सोशल मीडिया पर परिहार की जनता के नाम संदेश लिखकर इसकी जानकारी दी है। आरजेडी ने इस सीट से पार्टी के सीनियर रामचंद्र पूर्वे की बहू स्मिता पूर्वे को टिकट दिया है। रितु जायसवाल ने X पर लिखा- 'परिहार को छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ना मेरी आत्मा को स्वीकार नहीं। इसलिए मैंने पार्टी नेतृत्व को साफ तौर पर अवगत करा दिया है कि यदि पार्टी किसी मजबूरीवश अपना निर्णय नहीं बदलती है, तो मैं परिहार से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगी।' 10-12 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां आमने सामने राजद ने इस बार कैंडिडेट की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है। स्थिति यह है कि 10 से 12 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां आमने-सामने हैं। फर्स्ट फेज के 121 सीटों पर महागठबंधन के 125 प्रत्याशियों ने नामांकन किया हैं। 121 में राजद ने 72, कांग्रेस ने 24, लेफ्ट ने 21, वीआईपी ने 6 और आईआईपी 2 सीटों पर नामांकन किया है। वहीं, पिछले 8-10 दिनों से पटना से लेकर दिल्ली तक सीट शेयरिंग और कैंडिडेट्स सिलेक्शन पर माथापच्ची चलती रही, लेकिन इससे कुछ नहीं निकला। वारिसलीगंज सीट पर राजद-कांग्रेस में फाइट राजद ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को टिकट दिया है। शुक्रवार रात तेजस्वी ने अनीता देवी को पार्टी सिंबल दिया। वो नवादा के वारिसलीगंज से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने इस सीट पर पहले से मंटन सिंह को उतारा है। अब इस सीट पर राजद-कांग्रेस की फाइट होने वाली है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा विधानसभा से चुनाव मैदान में है। वहां, तेजस्वी यादव ने पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को मैदान में उतार सकती है। उन्होंने एनआर भी कटवा लिया है। 20 अक्टूबर को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।राजद से प्रत्याशी उतार सकते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी 20 अक्टूबर को पर्चा भरेंगे। उन्होंने कहा कि दोस्ताना चुनाव नहीं होता है, मैदान में सीधी लड़ाई होती है। सीधी लड़ाई का मौका आएगा तो देखा जाएगा। 6 सीटों पर JMM लड़ेगी चुनाव JMM महागठबंधन से अलग होकर 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, हम लोगों ने फैसला किया है कि चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती विधानसभा में प्रत्याशी उतारेंगे। इसमें कटोरिया और मनिहारी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है और पीरपैंती अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। नाराज कांग्रेस नेताओं ने टिकट बेचने का लगाया आरोप नाराज कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाले नेताओं में खगड़िया से वर्तमान विधायक छत्रपति यादव, बरबीघा से गजानंद शाही, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र पासवान, बांका के जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह शामिल हैं। कांग्रेस नेता बंटी चौधरी ने कहा कि महागठबंधन टूटने के कगार पर है, यह प्रभारी की वजह से हुआ है। उन्होंने सीएम फेस का ऐलान नहीं किया। इन लोगों ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा दिया था। हमलोग 'टिकट चोर, पद छोड़' की बात कह रहे हैं। प्रदेश प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से सीट शेयरिंग नहीं हो पाई। पार्टी में योग्य कैंडिडेट को टिकट नहीं दिया जा रहा। इस बार के चुनाव में पार्टी 10 सीट भी नहीं जीत पाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0