सहरसा में दहेज के लिए पत्नी की हत्या:2 लाख रुपए नहीं मिलने पर 3 महीने के बच्चे की मां को फंदे से लटकाया

Aug 4, 2025 - 12:30
 0  0
सहरसा में दहेज के लिए पत्नी की हत्या:2 लाख रुपए नहीं मिलने पर 3 महीने के बच्चे की मां को फंदे से लटकाया
सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक महिला की फंदे से लटकाकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान आरती देवी के रूप में हुई है, जो महिषी थाना क्षेत्र के पस्तपार वार्ड 01 निवासी विवेक पासवान की पत्नी थी। मृतका के परिजनों ने सुसराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। आरती देवी 5 बहनों में चौथे स्थान पर थी और उसका एक 3 महीने का बच्चा है। पिता से पैसे मांगने का दबाव मृतका का मायका दरभंगा के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के रामपुर रोता वार्ड नंबर 09 में है। उसके भाई नुनू पासवान ने बताया कि बहनोई अक्सर आरती को पिता से पैसे मांगने का दबाव बनाता था। पैसे नहीं लाने पर मारपीट भी की जाती थी। 2 लाख रुपए दहेज की मांग भाई का आरोप है कि सुसराल वाले दहेज में 2 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। आरती की शादी 27 मार्च 2024 को दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान के मंदिर प्रांगण में हुई थी। विवेक पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी की बीमारी से मृत्यु के बाद आरती से दूसरी शादी की गई थी। मृतका के पति ने फोन कर दी आत्महत्या की सूचना घटना के बाद मृतका के पति विवेक ने फोन कर भाई को सूचित किया कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद जब मृतका के परिजनों ने सुसराल पक्ष पर आरोप लगाया तो दोनों पक्षों मे बहसबाजी भी हुई इसके बाद आरोपी फरार हो गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव मृतका के पति उत्तर प्रदेश में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे और 20-25 दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। पुलिस ने आज शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिषी थानाध्यक्ष जय शंकर ने कहा कि आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News