सहरसा में 5 दिन तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट:किसानों को धान की रोपाई और फसल सुरक्षा के लिए विशेष सलाह जारी

Aug 2, 2025 - 12:30
 0  0
सहरसा में 5 दिन तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट:किसानों को धान की रोपाई और फसल सुरक्षा के लिए विशेष सलाह जारी
सहरसा कृषि अनुसंधान संस्थान अगवानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. देवन कुमार चौधरी ने आगामी 5 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान और कृषि सलाह जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 2 से 6 अगस्त तक अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा। सुबह में आर्द्रता 90% और दोपहर में 50% रहने का अनुमान है। हवा की गति 15 किमी प्रति घंटा रहेगी। यह पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा में चलेगी। पूर्वानुमान के मुताबिक 2 से 5 अगस्त तक गरज, बिजली और तूफान के साथ 20 से 30 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। 6 अगस्त को बारिश कम होकर 10 मिमी तक रह सकती है। धान की रोपाई तैयार करने की सलाह बारिश को देखते हुए किसानों को धान की रोपाई वाले खेत तुरंत तैयार करने की सलाह दी गई है। पके हुए फल और सब्जियों की तुड़ाई समय पर करने की भी सलाह है। इससे फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा। धान की फसल के लिए रोपाई के 2–3 दिन बाद खरपतवार नाशी प्रेटीलाक्लोर (1.5 ली./हे.) का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। संतुलित पोषण देना चाहिए। जिंक की कमी होने पर जिंक सल्फेट 2–3 किग्रा/हे. मिट्टी में मिलाने की सलाह है। जल निकासी बनाए रखने की अपील मक्का की 15–20 दिन पुरानी फसल में पहली निराई-गुड़ाई करें। जल निकासी बनाए रखें। 25–30 दिन पुरानी फसल में टीम्बोट्रीयान (115 मि.ली./एकड़) का छिड़काव करें। 30 किग्रा नत्रजन/हे. की खुराक दें।रागी व अन्य श्री अन्न में बारिश का पानी जमा न होने दें। निराई-गुड़ाई कर खेत साफ रखें। लीची के नए बाग की खुदाई कर गोबर की खाद डालकर भराई करें। 1.5–2% नीम तेल का करें छिड़काव लौकी जैसी बेल वाली सब्जियों में मचान बनाएं। जल निकासी सुनिश्चित करें। बैंगन व टमाटर के परिपक्व फल तोड़ें। जल जमाव रोकें। कीट नियंत्रण हेतु 1.5–2% नीम तेल का छिड़काव करें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम चेतावनी को देखते हुए खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखें। समय पर कृषि कार्य करें ताकि फसलों का नुकसान कम हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News